श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का मथुरा कूच : गोपाल राय

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से गोमती नगर स्थित कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान, सनातन आस्था के संरक्षण एवं आंदोलनरत रोहित मलान के समर्थन में मथुरा कूच का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “ जय श्रीकृष्ण ” और “ सनातन धर्म की जय ” के उद्घोष के साथ अपनी एकजुटता एवं संकल्प का प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि बीस दिनों से लगातार अनशन पर बैठे रोहित मलान के समर्थन में रविवार को संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मथुरा के लिए कूच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मथुरा जैसे पावन धार्मिक क्षेत्र में मांस एवं मदिरा की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि केवल एक स्थान नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और सनातन सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे पवित्र क्षेत्र में मांस एवं मदिरा की बिक्री श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय है। 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

गोपाल राय ने कहा कि मथुरा के लिए रवाना होने से पूर्व भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल द्वारा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। इसके बावजूद संगठन अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, “हम रुकेंगे नहीं। आज नहीं तो कल, हम मथुरा जाएंगे और अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाते रहेंगे।”

गोपाल राय ने कहा कि यदि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषयों एवं आंदोलनरत रोहित मलान जी की मांगों पर शासन-प्रशासन द्वारा गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रदेशभर में व्यापक जनजागरण एवं आंदोलन अभियान चलाएगा और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पुनः मथुरा कूच करेगा। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मथुरा-वृंदावन क्षेत्र की धार्मिक गरिमा, पवित्रता एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा समग्र विकास के लिए सकारात्मक एवं प्रभावी पहल की जाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीकृष्ण”, “सनातन धर्म की जय”, “कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे” तथा “बाबर तेरी हर निशानी, भारत से मिटाएंगे” जैसे नारों के साथ अपनी एकजुटता एवं संकल्प व्यक्त किया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि संगठन सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज जागरण, धार्मिक आस्था के सम्मान एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

पुल से छलांग लगाने के बाद तेज बहाव में लापता हुआ साहिल

रील बनाने के चक्कर में नगवा नाले में कूदा 18 वर्षीय साहिल, डूबने से मौत  सरोजनीनगर। लखनऊ राजधानी में लगातार...
उत्तर प्रदेश 
पुल से छलांग लगाने के बाद तेज बहाव में लापता हुआ साहिल

लोहिया संस्थान: डॉ. विकास सिंह ने जीते दो पुरस्कार

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान: डॉ. विकास सिंह ने जीते दो पुरस्कार

सर्वोदय नगर में दूर होगी जलभराव की समस्या 

लखनऊ। सर्वोदय नगर और आसपास के इलाके में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या अब दूर होगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सर्वोदय नगर में दूर होगी जलभराव की समस्या 

रस्तोगी हॉस्पिटल में थायराइड की 80 जांच हुई

लखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र ने हमेशा की तरह इस बार भी माह के अंतिम रविवार को एक चिकित्सीय शिविर...
उत्तर प्रदेश 
रस्तोगी हॉस्पिटल में थायराइड की 80 जांच हुई

बाइक सवार लुटेरों का आतंक, महिला का मंगलसूत्र छीनकर हुए रफूचक्कर

ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा लखनऊ। रविवार पारा क्षेत्र में दोपहर हरदोईया लाल नगर के पास पल्सर सवार...