रस्तोगी हॉस्पिटल में थायराइड की 80 जांच हुई
लखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र ने हमेशा की तरह इस बार भी माह के अंतिम रविवार को एक चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया। शिविर में केजीएमयू के स्वास, दमा एवं टीबी के विशेषज्ञ डॉ सूर्यकांत एवं उनकी टीम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ ए के पांडे, हृदय एवं शुगर रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु रस्तोगी, रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ डॉ शशांक सिंह, होम्योपैथी डा प्रियंका रस्तोगी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ यश रस्तोगी एवं नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ जिगिशा त्रिपाठी ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।
कैम्प में नियमित ओपीडी में रविवार को 310 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 40 ईसीजी हुईं एवं 80 व्यक्तियों की थायराइड के लिए जांच हुई। सभी मरीजों को 3 दिन की एवं होम्योपैथिक दवाइयां 7 दिन की निशुल्क दी गयीं। मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी ने सूचित किया है कि कैम्प में थायराइड, फेफड़ों एवं हृदय की जांच निशुल्क की गई। 35 डिजिटल एक्स-रे काफी रियायती दर पर किये गये। संस्थापक -संरक्षक हरी जीवन जी ने बतलाया कि कैम्प के समय रस्तोगी हास्पिटल में नित्य उपलब्ध रहने वाले आठ विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम भी मरीजों का परीक्षण परामर्श के लिए उपस्थित रहीं। शिविर के सुचारू संचालन के लिए हरी जीवन के नेतृत्व में कमेटी के मेंबर सुधीर, प्रमोद, मुदित, हर्ष, बालकृष्ण, अजय ने सक्रिय योगदान दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
