आज का मौसम 30 अगस्त: 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। आजका मौसम 30 अगस्त 2026: देश में मानसून की आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 30 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, इस तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर सड़क पर गिर सकते हैं। इसलिए सघन जंगली इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पश्चिमी राज्यों में भी भारी बारिश कहर बरपाने वाली है।

वहीं, उत्तरी बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवा से लोगों की टेंशन बढ़ने वाली है। इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। वहीं, निचले क्षोभमंडल स्तर में उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। 

खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’ ये खबर भी पढ़े : खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

देश के 26 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 30 अगस्त को देश के 26 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है।

दिल्ली NCR
दिल्ली(30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 30 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

उत्तर प्रदेश
यूपी(30 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, रायबरेली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, शामली, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया और बस्ती में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार 
बिहार (30 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): गया, भोजपुर, सिवान, जहानाबाद, गोपालगंज, पटना, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

झारखंड 
झारखंड(30-31 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): जमशेदपुर, सिमडेगा, रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, पलामू और चतरा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (30 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। देहरादून में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल

हिमाचल (30 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, लाहौल-स्पीति और शिमला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग, रियासी, दार्जिलिंग, झारग्राम, गांदरबल, उधमपुर, बांदीपोरा और मिरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(30 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, बीरभूम, नादिया, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, हावड़ा, जलपाईगुड़ी और दुर्गापुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब 
पंजाब (30 अगस्त-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): कपूरथला, बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान
राजस्थान (30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): झुंझुनू, टोंक, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, भीलवाड़ा, जोधपुर और पाली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (30 अगस्त- बारिश-तूफान का अलर्ट): छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, विदिशा, बालाघाट, गुना, उज्जैन, जबलपुर और उमरिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, बेमेतरा, जांजगीर, दुर्ग, महासमुंद और रायगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा
ओडिशा(30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, पुरी, सुंदरगढ़, मयूरभंज और संबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नेपालः सड़ने- गलने लगे शव, प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों और पशुओं के शव सड़ने-गलने से प्रभावित क्षेत्रों में महामारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपालः सड़ने- गलने लगे शव, प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा

केरूंग में बाढ़ का कहर, 546 लोग लापता; 49 भारतीय शामिल

काठमांडू। चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ में केरूंग में 546 लोग लापता हो गए हैं। चीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
केरूंग में बाढ़ का कहर, 546 लोग लापता; 49 भारतीय शामिल

पटना में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल

नाव से रंगदारी वसूलने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, जवाबी फायरिंग में एक अपराधी गिरफ्तार
राज्य  बिहार 
पटना में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल

टी20 लीग 2026: समीर रिजवी के तूफानी 91 रन से कानपुर की शानदार जीत

कानपुर। कानपुर सुपरस्टार्स ने समीर रिजवी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर यूपी टी20 लीग 2026 के 25वें मुकाबले में...
खेल 
टी20 लीग 2026: समीर रिजवी के तूफानी 91 रन से कानपुर की शानदार जीत

नागपुर में रफ्तार का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को कार ने रौंदा, मौके पर मौत

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। जापानी गार्डन रोड पर सुबह एक तेज...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
नागपुर में रफ्तार का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को कार ने रौंदा, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। गुरुवार को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुरनेमऊ-बेंती मार्ग पर ग्राम महेवा मोहनपुर निवासी आकाश पासी पुत्र दिनेश पासी के जन्मदिन...
उत्तर प्रदेश 
सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत