BPSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च के दौरान उठाई परीक्षा में पारदर्शिता और जांच की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ शनिवार को राजधानी पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया।  

प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर गांधी मैदान से आवाज बुलंद की। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। गांधी मैदान से लेकर जेपी गोलंबर और लोक भवन की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। 

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क ये खबर भी पढ़े : व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

प्रदर्शनकारियों की संख्या की तुलना में मौके पर पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक नजर आई। बताया गया कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गांधी मैदान से नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने और उसके ऊपर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से हाथापाई हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है और परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के कारण मेधावी छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बीपीएससी की 70वीं परीक्षा की न्यायिक जांच, बीपीएससी अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बिहार की सभी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने और बीएसएससी प्लस-टू संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा सहित सभी परीक्षाओं को जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। 

प्रदर्शनकारियों ने अति पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अत्याचार, शोषण, बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग की। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए ऑनलाइन प्राथमिकी की व्यवस्था तथा अत्याचार निवारण कानून को और प्रभावी बनाने की मांग भी की गई। 

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह प्रशासन की दमनकारी नीति है कि हम लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हम अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।” प्रदर्शनकारियों ने धरना पर बैठने की बात करते हुए कहा कि बिहार की समस्याओं के समाधान और अपनी मांगों को लेकर वे धरने पर डटे रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम’ के नारे भी लगाए। 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

रूस के आईसीबीएम का सफल परीक्षण, मिसाइल ताकत से सैना को मिली मजबूती

मॉस्को। रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल को उत्तर-पश्चिमी अर्खांगेल्स्क क्षेत्र स्थित प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के आईसीबीएम का सफल परीक्षण, मिसाइल ताकत से सैना को मिली मजबूती

पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर और प्राथमिक विद्यालय पूरे रायजू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय ने आगामी त्योहारों जन्माष्टमी, महात्मा गांधी जयन्ती, दुर्गापूजा, महाअष्टमी, महानवमी, दशहरा एवं भरत मिलाप तथा...
उत्तर प्रदेश 
जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

विधायक मेहदावल द्वारा हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

संत कबीर नगर। मुख्य अतिथि  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर मान्यवर श्री कांसीराम...