पटना में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल

सब-इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नाव से रंगदारी वसूलने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, जवाबी फायरिंग में एक अपराधी गिरफ्तार

पटना। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूल रहे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लग गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सोन नदी में नाव के जरिए रंगदारी वसूले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हो गए।

प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली ये खबर भी पढ़े : प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक राइफल, एक कार्बाइन, एक देसी कट्टा और एक नाव बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घायल अपराधी और सब-इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सोन नदी में रंगदारी वसूली का नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना में दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो हफ्ते पहले हुई इस कार्रवाई में पटना ईस्ट इलाके से डॉक्टरों और व्यापारियों को निशाना बनाने की योजना बनाते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अगमकुआं पुलिस ने चोरी करने के आरोप में एक शख्स को दबोचा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में हाथियों की आवाजाही के बीच शनिवार रात एक दंतैल हाथी उदयपुर विकासखंड के परसा-केते क्षेत्र स्थित...
छत्तीसगढ़ 
कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

राजस्थान में थमा मानसून, 2 सितंबर से फिर बारिश के आसार

जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल थम गई हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में बारिश नहीं हुई।...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, 2 सितंबर से फिर बारिश के आसार

नेपालः सड़ने- गलने लगे शव, प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों और पशुओं के शव सड़ने-गलने से प्रभावित क्षेत्रों में महामारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपालः सड़ने- गलने लगे शव, प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा

उत्तर प्रदेश

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। गुरुवार को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुरनेमऊ-बेंती मार्ग पर ग्राम महेवा मोहनपुर निवासी आकाश पासी पुत्र दिनेश पासी के जन्मदिन...
उत्तर प्रदेश 
सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार