कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में हाथियों की आवाजाही के बीच शनिवार रात एक दंतैल हाथी उदयपुर विकासखंड के परसा-केते क्षेत्र स्थित कोयला खदान में पहुंच गया।

झुंड से अलग हुआ हाथी करीब एक घंटे तक खदान परिसर और आसपास के इलाके में घूमता रहा। इस दौरान वहां मौजूद कामगारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी पिछले कुछ दिनों से कोयला खदान से लगे पगोरिया जंगल में मौजूद है। शनिवार रात वन विभाग की टीम उसकी निगरानी करते हुए उसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान हाथी अचानक खदान क्षेत्र की तरफ बढ़ गया।

जिस समय हाथी खदान परिसर में पहुंचा, उस दौरान रात की पाली में काम करने वाले कर्मचारी वहां मौजूद थे। हाथी कभी सड़क की तरफ तो कभी खदान क्षेत्र में दौड़ता नजर आया। हाथी को खदान में देख कामगारों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को वापस जंगल की ओर ले जाने का प्रयास शुरू किया। टीम ने हूटर और रोशनी वाली गाड़ी की मदद से हाथी को खदान क्षेत्र से दूर करने की कोशिश की।

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

बताया गया कि तेज आवाज और रोशनी से हाथी और अधिक सक्रिय होकर इधर-उधर भागने लगा। काफी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह करीब 4 बजे हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

रेंजर एफ. चौबे के अनुसार, दंतैल हाथी फिलहाल पगोरिया जंगल के कक्ष क्रमांक 2126 में मौजूद है। वन विभाग की एलिफैंट ट्रैकर टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

प्रभावित गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से हाथी की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही है और ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

सरगुजा संभाग में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही होती रही है। यह क्षेत्र झारखंड की सीमा से जुड़ा होने के साथ ही हाथियों के आवागमन के पुराने रास्तों में शामिल माना जाता है।

जशपुर और सरगुजा के जंगलों के रास्ते हाथियों के झुंड मध्य प्रदेश के शहडोल और अनूपपुर क्षेत्र तक भी पहुंचते हैं।  वन विभाग के मुताबिक, झुंड से अलग होकर अकेले घूमने वाले हाथियों को सामान्य तौर पर ‘लोनर’ हाथी कहा जाता है।

ऐसे हाथियों से आमना-सामना होने पर खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

पटना। बिहार सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 83 अधिकारियों का...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में हाथियों की आवाजाही के बीच शनिवार रात एक दंतैल हाथी उदयपुर विकासखंड के परसा-केते क्षेत्र स्थित...
छत्तीसगढ़ 
कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

राजस्थान में थमा मानसून, 2 सितंबर से फिर बारिश के आसार

जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल थम गई हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में बारिश नहीं हुई।...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, 2 सितंबर से फिर बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। गुरुवार को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुरनेमऊ-बेंती मार्ग पर ग्राम महेवा मोहनपुर निवासी आकाश पासी पुत्र दिनेश पासी के जन्मदिन...
उत्तर प्रदेश 
सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार