प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

नैनी में यमुना 81.53 मीटर, फाफामऊ में गंगा 81.56 मीटर पहुंची

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ बजे जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में करीब एक मीटर तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

हालांकि, अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं और प्रशासन के मुताबिक जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। जिला प्रशासन की सूचना के मुताबिक नैनी में यमुना का जलस्तर सुबह आठ बजे 81.53 मीटर दर्ज किया गया।

थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल ये खबर भी पढ़े : थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

पिछले 24 घंटे में इसमें 85 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यहां बारिश नहीं हुई। वहीं, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.56 मीटर पहुंच गया। इसमें 24 घंटे में 87 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां भी बारिश नहीं हुई है।

छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.05 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 89 सेंटीमीटर बढ़ा है। इसी तरह बक्सी बांध स्थित एसटीपी पर जलस्तर 81.74 मीटर दर्ज किया गया। यहां भी 24 घंटे में 88 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में नदियों का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फिलहाल सभी प्रमुख स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

इसके बावजूद बीते 24 घंटे में जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की निगाह गंगा और यमुना के जलस्तर पर बनी हुई है।

प्रशासन के अनुसार जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। संबंधित विभागों और अधिकारियों को जलस्तर की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

पटना। बिहार सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 83 अधिकारियों का...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में हाथियों की आवाजाही के बीच शनिवार रात एक दंतैल हाथी उदयपुर विकासखंड के परसा-केते क्षेत्र स्थित...
छत्तीसगढ़ 
कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी, कामगारों में मची अफरा-तफरी

राजस्थान में थमा मानसून, 2 सितंबर से फिर बारिश के आसार

जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल थम गई हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में बारिश नहीं हुई।...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, 2 सितंबर से फिर बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। गुरुवार को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुरनेमऊ-बेंती मार्ग पर ग्राम महेवा मोहनपुर निवासी आकाश पासी पुत्र दिनेश पासी के जन्मदिन...
उत्तर प्रदेश 
सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार