थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260828-WA0380कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा परिसर में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया। जनसुनवाई हॉल के शुरू होने से थाना क्षेत्र से आने वाले फरियादियों को अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराने के लिए बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई हॉल में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाएगा और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में जनसुनवाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है।

दो कुंतल मिठाई, 180 लीटर तेल नष्ट  ये खबर भी पढ़े : दो कुंतल मिठाई, 180 लीटर तेल नष्ट 

एसपी सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जाए, ताकि आमजन को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल से थाने में शिकायतों की सुनवाई और अधिक सुव्यवस्थित होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

नेपाल बाढ़ में छह लापता, उत्तराखंड आपात केंद्र ने गृह मंत्रालय को दी सूचना

देहरादून। नेपाल के भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी)...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
नेपाल बाढ़ में छह लापता, उत्तराखंड आपात केंद्र ने गृह मंत्रालय को दी सूचना

आरपीएफ ने बाल संरक्षण को लेकर आयोजित गोष्ठी में लिया हिस्सा, जीआरपी के साथ स्टेशन पर की निगरानी

देवरिया। बाल संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मासिक गोष्ठी आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 

स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

देवरिया। रेलवे स्टेशन देवरिया सदर परिसर में आपराधिक निगरानी के दौरान आरपीएफ को एक लावारिस पैकेट मिला। तलाशी लेने पर...
उत्तर प्रदेश 
   स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा परिसर में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया। जनसुनवाई हॉल...

नेपाल त्रासदी : 469 लोगों की मौत और 2381 लापता, तबाही का खतरा बरकरार

काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ के बाद तबाही का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक आठ जिलों...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल त्रासदी : 469 लोगों की मौत और 2381 लापता, तबाही का खतरा बरकरार

उत्तर प्रदेश

आरपीएफ ने बाल संरक्षण को लेकर आयोजित गोष्ठी में लिया हिस्सा, जीआरपी के साथ स्टेशन पर की निगरानी

देवरिया। बाल संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मासिक गोष्ठी आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
   आरपीएफ ने बाल संरक्षण को लेकर आयोजित गोष्ठी में लिया हिस्सा, जीआरपी के साथ स्टेशन पर की निगरानी

स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

देवरिया। रेलवे स्टेशन देवरिया सदर परिसर में आपराधिक निगरानी के दौरान आरपीएफ को एक लावारिस पैकेट मिला। तलाशी लेने पर...
उत्तर प्रदेश 
   स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा परिसर में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया। जनसुनवाई हॉल...
उत्तर प्रदेश 
थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

मीरजापुर: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर घरेलू बिजली का प्लग लगाना एक अधेड़ के लिए जानलेवा...