बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत
मामले की जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बस्ती-टांडा मार्ग पर हुआ।
एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।
ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधीक्षक सपत्नीक वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ साझा की खुशियांपुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान शरीफ (28), शहाबुद्दीन (28) और नूर आलम (26) के रूप में हुई है। ये सभी बस्ती जिले के निवासी थे।
दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति, शरीफ को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक अविनाश वर्मा, जो आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि कार और बाइक के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है।
उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
