सीतापुर में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत, 12 घंटे में युवक और शादीशुदा महिला की मौत से सनसनी

पहले 20 वर्षीय युवक कमरे में मृत मिला, अगले ही सुबह 37 वर्षीय महिला ने जान दी, पुलिस जांच में जुटी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। पिसावां क्षेत्र के ढखिया कला गांव में करीब 12 घंटे के भीतर एक युवक और शादीशुदा महिला की मौत से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच करीबी संबंध होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम गांव निवासी गोधन का 20 वर्षीय बेटा मंजेश अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। बेटे को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गोधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पिसावां पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

नौसड़ में यातायात व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश ये खबर भी पढ़े : नौसड़ में यातायात व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

सुबह सामने आई दूसरी मौत

पहली घटना के करीब 12 घंटे बाद शनिवार सुबह गांव में दूसरी घटना की सूचना से सनसनी फैल गई। इंद्रपाल की 37 वर्षीय पत्नी रिंकी ने अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी उसके पति ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाओं के बीच संबंध होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंजेश और रिंकी के बीच नजदीकी संबंध थे। महिला कुछ समय तक मंजेश के साथ रही थी, लेकिन हाल ही में वह अपने पहले पति के पास लौट आई थी। इसके बाद कुछ ही समय के अंतराल में दोनों की मौत की घटनाएं सामने आईं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष प्रभात के अनुसार, दोनों मामलों की अलग-अलग परिस्थितियों में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौतों की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। गुरुवार को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुरनेमऊ-बेंती मार्ग पर ग्राम महेवा मोहनपुर निवासी आकाश पासी पुत्र दिनेश पासी के जन्मदिन...
सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रिया पूनिया के शतक से साउथ दिल्ली की 70 रन से जीत

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को...
खेल 
प्रिया पूनिया के शतक से साउथ दिल्ली की 70 रन से जीत

बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

सीतापुर में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत, 12 घंटे में युवक और शादीशुदा महिला की मौत से सनसनी

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। पिसावां क्षेत्र के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

13 वर्षीय किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में हुई सजा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना