रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधीक्षक सपत्नीक वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ साझा की खुशियां

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़।रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर अपनी पत्नी आईआरएस अदिति मोर के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साथ रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं आईआरएस अदिति मोर द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को वस्त्र वितरित किए गए। उन्होंने वृद्धजनों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सेवा एवं देखभाल करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर उनके साथ समय बिताकर खुशियां साझा करना सामाजिक संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।
पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पत्नी द्वारा वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों के साथ समय बिताने, उनका कुशलक्षेम पूछने तथा वस्त्र वितरित करने से वृद्धाश्रम में आत्मीय एवं प्रसन्नता का वातावरण रहा। वृद्धजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पत्नी के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं, सेवा, सम्मान एवं सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हुए जनहित में कार्य किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...
उत्तर प्रदेश 
शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान 

खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान  लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान 

ग्रेटर नोएडा में मासूम की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में ढेर

आरोपी ने फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल