दंगल में महिला पहलवान माही ने पुरुष पहलवानों को दी पटखनी

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ । निगोहां क्षेत्र के उतरावां ग्राम पंचायत में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कई जनपदों से पहुंचे पुरुष एवं महिला पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। 

दंगल का मुख्य आकर्षण अयोध्या से आई महिला पहलवान माही रहीं। उन्होंने पुरुष पहलवानों के साथ तीन कुश्तियां लड़ीं, जिसमें दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माही के मुकाबले देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा।

रक्षाबंधन पर लखनऊ के ट्रैफिक सिपाही ने निभाया भाई का फर्ज, चेन स्नैचर से भिड़कर दबोचा ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन पर लखनऊ के ट्रैफिक सिपाही ने निभाया भाई का फर्ज, चेन स्नैचर से भिड़कर दबोचा

आयोजन में 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। समाजसेवी एवं आयोजक गिरजा शंकर मिश्रा (गुड्डन मिश्रा) ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की कुश्ती प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल सके।

इस मौके पर समाजसेवी देवी शंकर मिश्रा, संदीप पांडेय, कुलदीप सिंह, बुद्धि लाल लोधी, अनिल सैनी, शिव प्रकाश शुक्ला, बहादुर लोधी, बबलू सिंह, गुजारी लोधी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, महिला और बेटे की मौत

एनएच-27 पर बरुआरी गांव के पास हुआ हादसा, शिक्षिका मधु श्रीवास्तव की मौके पर मौत; बेटे पुनीत ने भी तोड़ा...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, महिला और बेटे की मौत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

केंद्रीय मंत्री ने गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने पर दिया जोर
राष्ट्रीय  राज्य 
दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

वडोदरा। सेवानिवृत्त जनरल एमएम नरवणे ने एक नए को-वर्किंग स्पेस के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण,...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...
उत्तर प्रदेश 
शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया