घायल युवक को पीजीआई ने दी नई जिंदगी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। गोलियों से घायल युवक को पीजीआई के डॉक्टरों ने नया जीवनदान दिया। गोलियां मरीज के पेट में जा लगी थी। जिसके कारण काफी खून बह जाने से गंभीर स्थिति बनी हुई थी। हालांकि अब पूरी तरह स्वस्थ है। ऑपरेशन टीम में प्रो.अमित कुमार सिंह, एडिशनल चीफ एवं ट्रॉमा सर्जन ने बताया कि गोंडा निवासी अभय पांडेय, पुत्र राज कुमार पांडेय, को जमीनी विवाद के चलते नौ अगस्त को नवाबगंज के पास खरगूपुर गांव में गोली मार दी गई थी।

उन्होंने बताया गंभीर अवस्था में उन्हें एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, पीजीआई लाया गया। ग्यारह अगस्त को उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान पेट में लगभग एक लीटर रक्त पाया गया और पेट, डुओडेनम (छोटी आंत का प्रथम भाग) और सीकम (बड़ी आंत का भाग) में कई गोलियों की चोटें मिलीं। ट्रामा टीम ने इन जटिल चोटों का सफलतापूर्वक उपचार किया।
गहन चिकित्सा एवं बहु-विषयक उपचार के बाद अभय की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और उन्हें 25 अगस्त को सफलतापूर्वक डिस्चार्ज कर दिया गया।
ऑपरेशन टीम में प्रो.अमित कुमार सिंह, एडिशनल चीफ एवं ट्रामा सर्जन; डॉ. वरुण गुप्ता एवं डॉ. आदित्य सिंह, सीनियर रेजिडेंट, ट्रॉमा सर्जरी शामिल रहे। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गणपत प्रसाद, एडिशनल प्रोफेसर; डॉ. प्रतीक सिंह बैस, एडिशनल प्रोफेसर, डॉ. दीक्षा एवं डॉ. निखिल, सीनियर रेजिडेंट तथा डॉ. नबील, जूनियर रेजिडेंट तो वहीं उपचार में ओटी टेक्नीशियन अमित और आईसीयू टीम के ओम प्रकाश,  मयंक बंसल, राहुल कुमार, पायल नेगी एवं दिव्यांशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पीजीआई के निदेशक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इस जटिल पेनेट्रेटिंग एब्डोमिनल ट्रामा के सफल उपचार की सराहना की तथा ट्रॉमा सर्जरी, एनेस्थीसिया, ओटी और आईसीयू टीम के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की। एपेक्स ट्रामा सेंटर,पीजीआई गंभीर चोटों में विशेषज्ञ उपचार और जीवन बचाने की प्रतिबद्धता।

लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, महिला और बेटे की मौत

एनएच-27 पर बरुआरी गांव के पास हुआ हादसा, शिक्षिका मधु श्रीवास्तव की मौके पर मौत; बेटे पुनीत ने भी तोड़ा...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, महिला और बेटे की मौत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

केंद्रीय मंत्री ने गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने पर दिया जोर
राष्ट्रीय  राज्य 
दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

वडोदरा। सेवानिवृत्त जनरल एमएम नरवणे ने एक नए को-वर्किंग स्पेस के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण,...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...
उत्तर प्रदेश 
शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया