कजरी महोत्सव में लोक संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का संगम

कजरी हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर - अजय सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - लोक संस्कृति, परंपराओं और क्षेत्र की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के लजघटा स्थित विधायक अजय सिंह के निज आवास पर भव्य कजरी महोत्सव एवं रक्षाबंधन समारोह का आयोजन गुरुवार किया गया। विधायक द्वारा लगातार दस वर्षों से आयोजित की जा रही कजरी महोत्सव की परंपरा को इस वर्ष भी उत्साह और उल्लास के साथ आगे बढ़ाया गया। समारोह में हर्रैया क्षेत्र के हजारों नागरिकों, माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कजरी के पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में लोक संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी। पावन रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के स्नेह के साथ महिला सम्मान, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कजरी महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हर्रैया की मिट्टी, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत से जुड़ने का उत्सव है। कजरी हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षण एवं सम्मान देने का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। हर्रैया में आयोजित होने वाला कजरी महोत्सव भी अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ाव का प्रतीक है।विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समस्त हर्रैया परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही इस सांस्कृतिक परंपरा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कजरी महोत्सव को और भव्य एवं व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि हर्रैया की लोक संस्कृति और गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सके।समारोह में देर तक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा। पूरा आयोजन लोक संस्कृति, परंपरा, भाईचारे, महिला सम्मान और सामाजिक समरसता के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. शिरीन सिद्दीकी, आशा देवी, डॉ. सुनीता सिंह, ब्रह्माकुमारी, प्रतिमा, क्षमा सोनी, ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परसरामपुर श्रीश पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, राम प्रगट सिंह, राम मणि मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह लक्की, विनोद गुप्ता, लवकुश वर्मा, पंकज मिश्रा प्रधान, अनादि मिश्रा, मनोज सिंह, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

क्वि। इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

रूस के आईसीबीएम का सफल परीक्षण, मिसाइल ताकत से सैना को मिली मजबूती

मॉस्को। रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल को उत्तर-पश्चिमी अर्खांगेल्स्क क्षेत्र स्थित प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के आईसीबीएम का सफल परीक्षण, मिसाइल ताकत से सैना को मिली मजबूती

पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर और प्राथमिक विद्यालय पूरे रायजू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय ने आगामी त्योहारों जन्माष्टमी, महात्मा गांधी जयन्ती, दुर्गापूजा, महाअष्टमी, महानवमी, दशहरा एवं भरत मिलाप तथा...
उत्तर प्रदेश 
जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर और प्राथमिक विद्यालय पूरे रायजू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय ने आगामी त्योहारों जन्माष्टमी, महात्मा गांधी जयन्ती, दुर्गापूजा, महाअष्टमी, महानवमी, दशहरा एवं भरत मिलाप तथा...
उत्तर प्रदेश 
जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

विधायक मेहदावल द्वारा हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

संत कबीर नगर। मुख्य अतिथि  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर मान्यवर श्री कांसीराम...
उत्तर प्रदेश 
विधायक मेहदावल द्वारा हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ