फरीदाबाद : तेज रफ्तार का कहर, दो सगे भाईयो की मौत, बहनें जख्मी
फरीदाबाद। फरीदाबाद में रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां अगले ही दिन उस समय मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार टोयोटा फॉच्र्यूनर ने चार भाई-बहनों को अपनी चपेट में लेकर परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया।
धौज थाना क्षेत्र की मांगर चौकी के अंतर्गत मंगल चौक के पास शनिवार को सडक़ किनारे बस का इंतजार कर रहे चार भाई-बहनों को फॉच्र्यूनर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दो सगे भाइयों अखिलेश और अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बहनें सरोज और राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, अवधेश और सरोज पलवल में रहते थे, जबकि उनके भाई अखिलेश दिल्ली के बांसगांव क्षेत्र में रहते थे। रक्षाबंधन के त्योहार पर अवधेश, सरोज और राजकुमारी अपने भाई अखिलेश को राखी बांधने के लिए बांसगांव पहुंचे थे।
तीनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और परिवार ने साथ मिलकर त्योहार मनाया। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन खुशियों से भरा यह परिवार एक दर्दनाक हादसे की वजह से बिखर जाएगा।
शनिवार सुबह चारों भाई-बहन अपने घर लौटने के लिए निकले थे। उन्हें गुरुग्राम की तरफ से आने वाली और फरीदाबाद की तरफ जाने वाली बस का इंतजार था। चारों मंगल चौक के पास सडक़ किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान गुरुग्राम की तरफ से आई तेज रफ्तार टोयोटा फॉच्र्यूनर अचानक उनकी ओर आई और चारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सडक़ पर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद फॉच्र्यूनर की नंबर प्लेट भी टूटकर मौके पर गिर गई। आरोपी चालक घायलों की मदद करने या पुलिस को सूचना देने के बजाय वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मौके पर गिरी नंबर प्लेट पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचने में अहम सुराग साबित हो सकती है। सूचना मिलते ही मांगर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने तत्काल चारों घायलों को सरकारी वाहन से बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अखिलेश और अवधेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सरोज की हालत गंभीर होने पर उन्हें ढ्ढष्ट में भर्ती किया गया।
राजकुमारी के हाथ में फ्रैक्चर आया है और उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। दोनों बहनों का उपचार फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद फॉच्र्यूनर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने वाहन के रिकॉर्ड और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने के लिए वाहन और उसके मालिक से संबंधित जानकारी जुटा रही है। मृतकों के चाचा नन्हे ने बताया कि अखिलेश परिवार में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
