संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सारण। नेपाल के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश और नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने सारण का दौरा किया और बाढ़ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

सर्किट हाउस पहुँचने पर जिलाधकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

नदी में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम ये खबर भी पढ़े : नदी में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ संभावित आपदा से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि गंडक नदी के तटबंधों पर 24 घंटे लगातार निगरानी की जा रही है। मकेर, पानापुर, दरियापुर, अमनौर, परसा और सोनपुर जैसे संवेदनशील तटीय क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

लाउडस्पीकर के माध्यम से तटीय इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थलों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

तटबंधों की सुरक्षा के लिए रात-दिन गश्ती की व्यवस्था की गई है तथा संघर्षात्मक सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है।

प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सतर्कता और तत्परता में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

वर्तमान में गंडक नदी का प्रवाह सामान्य है और कहीं भी कटाव की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन ने आम जनता से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का दिया रूप

गढवा। जिले के रंका थाना क्षेत्र में 05 जून को सड़क हादसे में हुई श्रीकांत रवि की मौत का...
झारखंड 
पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का दिया रूप

फरीदाबाद : तेज रफ्तार का कहर, दो सगे भाईयो की मौत, बहनें जख्मी

फरीदाबाद। फरीदाबाद में रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां अगले ही दिन उस समय मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार...
हरियाणा 
फरीदाबाद : तेज रफ्तार का कहर, दो सगे भाईयो की मौत, बहनें जख्मी

उप मुख्यमंत्री ने किया 93 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91...
छत्तीसगढ़ 
उप मुख्यमंत्री ने किया 93 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

सारण। नेपाल के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश और नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी...
बिहार 
संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

डॉ. वसी बेग को मिला 'एक्सेप्शनल लीडरशिप अवार्ड

शाहजहांपुर। अलीगढ़ में शिक्षा, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेशन, लीडरशिप और नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के क्षेत्र में डॉ. एम. वसी बेग...
उत्तर प्रदेश 

नेपाल की बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, नदी से मिले सात अज्ञात शव

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल की बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, नदी से मिले सात अज्ञात शव

नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने सरकार और प्रशासन पर...
उत्तर प्रदेश 
सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप