नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश के कुशीनगर तक पहुंच रहा है।

बाढ़ के तेज बहाव में बहकर आए 07 अज्ञात शव अब तक नदी क्षेत्र से बरामद किए जा चुके हैं। शवों की पहचान नहीं हो पाने से उनके परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार अपनों की तलाश में हैं, जबकि प्रशासन शवों की पहचान कराने में जुटा है।

कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने शनिवार काे बताया कि नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी क्षेत्र से अब तक सात अज्ञात शव मिले हैं।

केजीएमयू:कोलेडोकल सिस्ट का रोबोटिक सर्जरी से इलाज ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू:कोलेडोकल सिस्ट का रोबोटिक सर्जरी से इलाज

सभी शवों को जिला अस्पताल के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। पहचान और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है।

शवों की पहचान के लिए जिला प्रशासन नेपाल के सीमावर्ती जिलों के प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। संभावित लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सके।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शवाें की पहचान होने के बाद सभी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद शवाें को पूरे सम्मान के साथ परिजनों या अधिकृत प्रतिनिधि को सौंपा जाएगा। प्रशासन ने कहा कि पूरे मामले में मानवीय संवेदनाओं और मृतकों की गरिमा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोबाइल रिपेयर कराने के बाद दो बैंक खातों से 1.69 लाख रुपये गायब

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में मोबाइल रिपेयर कराने के बाद एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से 1.69 लाख रुपये...
उत्तराखंड 
मोबाइल रिपेयर कराने के बाद दो बैंक खातों से 1.69 लाख रुपये गायब

मालदा में 29 दिन में 89 बच्चों की मौत, विशेषज्ञ समिति ने बताई वजह

मालदा। अगस्त महीने की शुरुआत से 29 अगस्त तक मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 89 बच्चों की मौत हुई...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
मालदा में 29 दिन में 89 बच्चों की मौत, विशेषज्ञ समिति ने बताई वजह

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में कारोबारी की हत्या, नाती समेत 2 गिरफ्तार

मालदा। मालदा शहर में 60 वर्षीय कारोबारी अर्णब सेन की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर...
पश्चिम बंगाल 
ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में कारोबारी की हत्या, नाती समेत 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

नेपाल की बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, नदी से मिले सात अज्ञात शव

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल की बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, नदी से मिले सात अज्ञात शव

नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने सरकार और प्रशासन पर...
उत्तर प्रदेश 
सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम