एचडीएफसी बैंक के सीईओ जगदीशन का दोबारा नियुक्ति से इनकार....
नई दिल्ली/मुंबई। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक, एचडीएफसी ने शनिवार को कहा कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) शशिधर जगदीशन ने अपने कार्यकाल के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है।
एचडीएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बैंक में लगभग तीन दशक बिताने के बाद 61 वर्षीय जगदीशन 26 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
बैंक ने कहा कि उन्होंने अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा नियुक्ति के लिए विचार किए जाने से खुद को अलग कर लिया है।
कंपनी ने बताया कि बैंक का बोर्ड प्रबंध निदेशक और सीईओ शशिधर जगदीशन के उत्तराधिकारी के चयन और नियुक्ति प्रक्रिया को समय रहते तेजी से पूरा करेगा।
बैंक ने कहा कि जगदीशन ने एमडी और सीईओ के रूप में दोबारा से नियुक्ति न लेने के अपने निर्णय से अवगत कराया और बोर्ड के ”मनाने” के बावजूद अपने फैसले पर भी कायम रहे।
बैंक ने कहा कि वह 26 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शशिधर जगदीशन ने 27 अक्टूबर, 2020 को आदित्य पुरी की जगह एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ का पदभार संभाला था। बोर्ड ने जगदीशन को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
