सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की फिर गुहार

विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत से बहाली की अपील की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली । पाकिस्तान बार-बार सिंधु जल संधि बहाल करने की गुहार लगा रहा है। भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर अपना सख्त रुख बरकरार रखा है। भारत के सख्त रवैये से पाकिस्तान खून के आंसू रो रहा है। अब पाकिस्तान इस मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के अप्रैल 2025 के फैसले पर चिंता जताते हुए, सिंधु का पानी देने की गुहार लगाई है। 

सिंधु जल संधि स्थगित किए जाने पर चिंता जताई

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका में कहा कि सिंधु नदी प्रणाली पाकिस्तान के लिए जीवनरेखा है। पाकिस्तान की 25 करोड़ से ज्यादा आबादी की जिंदगी इससे जुड़ी हुई है। उन्होंने भारत से सिंधु जल संधि को बहाल करने की अपील करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इशाक डार ने यह बयान अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास की ओर से आयोजित एक वर्चुअल सेमिनार में दिया।

नेपाल-भारत सीमा पर आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा निगरानी ये खबर भी पढ़े : नेपाल-भारत सीमा पर आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा निगरानी

बातचीत और सहयोग की बताई जरूरत

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने वाशिंगटन में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए तीन-सूत्रीय तरीका बताया जिसमें 1960 की संधि को पूरी तरह से लागू करने और परमाणु हथियार रखने वाले इन पड़ोसी देशों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए संधि में तय तरीकों का इस्तेमाल करने की बात कही। सेमिनार को वर्चुअली संबोधित करते हुए डार ने कहा 'पाकिस्तान और भारत को संधि के अनुसार तकनीकी बातचीत, पारदर्शिता और डेटा साझा करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू और मजबूत करना चाहिए।'

जल संकट का दिया हवाला

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपने देश के बढ़ते जल संकट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले से ही दुनिया के सबसे ज्यादा जल-संकट वाले देशों में शामिल है। पिछले कई दशकों में देश में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता में भारी गिरावट आई है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को भी बड़ी चुनौती बताया। डार ने कहा कि बारिश के बदलते पैटर्न, ग्लेशियरों के पिघलने, विनाशकारी बाढ़, लंबे समय तक चलने वाले सूखे और पानी के प्रवाह में बढ़ती अनिश्चितता ने पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच पानी के मुद्दे पर ज्यादा सहयोग होना चाहिए।

अपील के साथ भारत को चेतावनी भी

इशाक डार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मांगने के साथ भारत को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के तहत मिलने वाले पानी से वंचित किया गया तो इसका असर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधु नदी को टकराव की वजह नहीं बनना चाहिए. यह क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन और आजीविका का आधार है। डार ने साझा जल संसाधनों को हथियार की तरह इस्तेमाल न करने की अपील की।

पहलगाम हमले के बाद संधि स्थगित

बता दें कि भारत ने अप्रैल 2025 में विश्व बैंक की मध्यस्थता वाली इस संधि को अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थगित कर दिया था। इसमें पाकिस्तानी आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या कर दी थी। भारत ने साफ कर रखा है कि 'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं।'

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोबाइल रिपेयर कराने के बाद दो बैंक खातों से 1.69 लाख रुपये गायब

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में मोबाइल रिपेयर कराने के बाद एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से 1.69 लाख रुपये...
उत्तराखंड 
मोबाइल रिपेयर कराने के बाद दो बैंक खातों से 1.69 लाख रुपये गायब

मालदा में 29 दिन में 89 बच्चों की मौत, विशेषज्ञ समिति ने बताई वजह

मालदा। अगस्त महीने की शुरुआत से 29 अगस्त तक मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 89 बच्चों की मौत हुई...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
मालदा में 29 दिन में 89 बच्चों की मौत, विशेषज्ञ समिति ने बताई वजह

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में कारोबारी की हत्या, नाती समेत 2 गिरफ्तार

मालदा। मालदा शहर में 60 वर्षीय कारोबारी अर्णब सेन की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर...
पश्चिम बंगाल 
ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में कारोबारी की हत्या, नाती समेत 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

नेपाल की बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, नदी से मिले सात अज्ञात शव

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल की बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, नदी से मिले सात अज्ञात शव

नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी का दर्द अब गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल बाढ़ का दर्द लेकर कुशीनगर पहुंची गंडक, मिले सात अज्ञात शव

सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने सरकार और प्रशासन पर...
उत्तर प्रदेश 
सीएम का देवरिया दौरा जनहित से दूर, सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम