स्केटिंग में रफ्तार, क्रिकेट में वर्धमान एकेडमी ने 51 रन से मारी बाजी

नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, अंडर-16 क्रिकेट के फाइनल में बिजनौर-ए को 51 रन से हराया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम रविवार को खेल प्रतिभाओं के नाम रहा। यहां प्रथम जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता-2026 और जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्केटिंग में बालक-बालिकाओं ने रफ्तार और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं क्रिकेट के फाइनल में वर्धमान क्रिकेट एकेडमी बिजनौर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बिजनौर-ए को 51 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। समापन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

स्केटिंग में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

लखनऊ में अधिवक्ता ने चैंबर में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में अधिवक्ता ने चैंबर में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

WhatsApp Image 2026-08-30 at 19.02.36
रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंचे अंडर-13 और अंडर-17 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने क्वाड और इनलाइन स्केटिंग स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। क्वाड स्केट्स के बालक अंडर-13 वर्ग में अर्णव अधिरन ने स्वर्ण, अंगद भटनागर ने रजत और आरव वर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में उदित सिंह, शौर्य और विदित क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका अंडर-13 वर्ग में वाणी शर्मा ने स्वर्ण, युवांशी सिंह ने रजत और अंगना ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 में मान्या ने स्वर्ण, वैष्णवी ने रजत और शरीफा ने कांस्य पदक जीता।

इनलाइन स्केट्स के बालक अंडर-13 वर्ग में विहान पूनिया ने स्वर्ण, आरव कुमार ने रजत और अनिक कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। बालक अंडर-17 में स्वस्तिक राणा प्रथम, आदर्श ककरान द्वितीय और रिशित गंभीर तृतीय रहे।

बालिका अंडर-13 में ध्वनि अग्रवाल ने स्वर्ण, आरना हयारण ने रजत और देविका ने कांस्य पदक जीता।बालिका अंडर-17 में दिविज्या पूनिया ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 700 रुपये, द्वितीय को 600 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा कि जिले में स्केटिंग खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

10 ओवर में 88 रन, 37 पर ढेर हुई बिजनौर-ए
अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में वर्धमान क्रिकेट एकेडमी बिजनौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट खोकर 88 रन बनाए। उत्कर्ष शर्मा ने 65 रन और प्रलभ शांतनु ने 22 रन की पारी खेली। बिजनौर-ए की ओर से वेदांश ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजनौर-ए की टीम वर्धमान के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 9.1 ओवर में 37 रन पर पवेलियन लौट गई। समर्थ ने सर्वाधिक 10 रन बनाए।

वर्धमान की ओर से अभी तोमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में महज दो रन देकर पांच विकेट झटके। मौर्य और लव को एक-एक विकेट मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए अभी तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। फाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका विनीत सिंह और हिमांशु ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अक्ष ने संभाली।

खेल प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक हिमांशु, स्केटिंग कोच शुभम तोमर, हॉकी कोच चित्रा चौहान, वेटलिफ्टिंग कोच विशाल, खो-खो कोच जितेंद्र कुमार, विशु राणा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकृति, शालिनी, सारिका सहित खेल प्रेमी, अभिभावक और खेल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता में आयोजनकर्ता नागेंद्र कुमार, दीपक भटनागर, विकास सेतिया, वर्धमान क्रिकेट एकेडमी के कोच मो. मोहसिन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्केटिंग कोच शुभम तोमर ने अतिथियों, सहयोगियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अवध और पूर्वांचल में हो रहा रालोद का विस्तार

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आज यहां कहा कि पार्टी का मजबूत आधार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवध और पूर्वांचल में हो रहा रालोद का विस्तार

वारंटियों पर चला मोतीगंज पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

अलावल देवरिया (गोंडा)। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/वारण्टी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं संज्ञेय अपराध होने से रोकने के...
उत्तर प्रदेश 
वारंटियों पर चला मोतीगंज पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मिले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के...
उत्तर प्रदेश 
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मिले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी

सवा घंटे में वकीलों के 58 अवैध चैंबर ढहाए 

लखनऊ। रविवार जिला कोर्ट के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चला दिया गया। रविवार शाम करीब 4:30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सवा घंटे में वकीलों के 58 अवैध चैंबर ढहाए 

पूर्व सीएम के सामने आईपीएस अविनाश पांडेय द्वारा की गई बर्बरता का दर्द छलका

-आईपीएस अविनाश पांडेय पर लगाया था थर्ड डिग्री का आरोप