शतरंज की बिसात पर नित्या गौड़ ने दी मात, युग गौड़ रहे उपविजेता

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चेस क्लब में हुई प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम स्थित चेस क्लब में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी रणनीतिक क्षमता और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। चार राउंड में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच शह और मात के लिए रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

कड़े मुकाबलों के बाद यूनिवर्सल एकेडमी बिजनौर की छात्रा नित्या गौड़ ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के युग गौड़ उपविजेता रहे। इसी विद्यालय के अथर्व वत्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेंट मैरी स्कूल की अतिक्षा गुप्ता चतुर्थ और आर्यका सिंह पंचम स्थान पर रहीं।

घर से नाराज होकर लखनऊ पहुंचे दो नाबालिग भाई ये खबर भी पढ़े : घर से नाराज होकर लखनऊ पहुंचे दो नाबालिग भाई

प्रतियोगिता का आयोजन चीफ आर्बिटर नूतन भारद्वाज और डिप्टी चीफ आर्बिटर सर्वज्ञ के निर्देशन में कराया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अवनीश गौड़ और विशिष्ट अतिथि राजकुमारी यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सबसे कम उम्र के प्रतिभागी स्वास्तिक को भी मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। शतरंज से एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और सही निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। चेस क्लब की कोच नूतन भारद्वाज ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार और कनिष्ठ सहायक हिमांशु ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में ऋचा गुप्ता, संदीप गुप्ता, ज्योति शर्मा, दीपा पवार, नरोत्तम शर्मा, मीनाक्षी प्रजापति, सुरभि गुप्ता और राम शर्मा सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों ने बच्चों को शतरंज सीखने और प्रतिभा निखारने का मंच उपलब्ध कराने के लिए चेस क्लब की सराहना की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

विभिन्न आस्थाओं, संस्कृतियों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्  को साकार करने का लिया संकल्प स्वामी चिदानन्द सरस्वती, डा...
अंतर्राष्ट्रीय 
न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाने की पुलिस टीम ने गत दिवस हुई युवक राहुल भारतीय की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

हाथरस। मथुरा में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

उत्तर प्रदेश