बंदियों के इलाज के लिए जिला कारागार में लगा विशेष चिकित्सा शिविर

शिविर में विभिन्न रोगों का हुआ उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। जिला कारागार बिजनौर में रविवार को लायन्स क्लब बिजनौर एवं लायनस क्लब बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंदियों एवं कारागार कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें रोग के अनुसार उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक के.के. विश्नोई सहित लायन्स क्लब के अध्यक्ष पीयूष कुमार, लायनस क्लब की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

घायल युवक को पीजीआई ने दी नई जिंदगी ये खबर भी पढ़े : घायल युवक को पीजीआई ने दी नई जिंदगी

चिकित्सा शिविर में नाक-कान-गला, नेत्र, त्वचा, हृदय रोग, हड्डी रोग, दंत रोग एवं सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंदियों और कारागार कर्मियों की जांच की। इसके अलावा क्लीनिकल पैथोलॉजी का स्टॉल भी लगाया गया, जहां आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नैचुरोपैथी विशेषज्ञों ने भी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

इस अवसर पर लायन्स क्लब की ओर से जेल में निरुद्ध महिला बंदियों तथा उनके साथ रह रहे बच्चों को ब्रांडेड कपड़े एवं साड़ियों का वितरण किया गया। इससे महिला बंदियों और बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान लायन्स क्लब एवं लायनस क्लब के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि अगले वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कारागार में इसी प्रकार का भव्य महा चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा संबंधी आयोजन बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण और उनमें सकारात्मक भावनाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विपिन बिहारी पुत्र स्व....
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

विभिन्न आस्थाओं, संस्कृतियों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्  को साकार करने का लिया संकल्प स्वामी चिदानन्द सरस्वती, डा...
अंतर्राष्ट्रीय 
न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाने की पुलिस टीम ने गत दिवस हुई युवक राहुल भारतीय की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

हाथरस। मथुरा में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

उत्तर प्रदेश