तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विपिन बिहारी पुत्र स्व. नबाब सिंह की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के समय मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र रामकरन ने गांव के समीप संचालित निजी अस्पताल के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने और कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार रविवार को विपिन बिहारी की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें गांव के समीप स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। रामकरन का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सक ने उनके पिता की नस में इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद सुई नहीं निकल सकी, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। स्थिति बिगड़ने पर परिजन विपिन बिहारी को शहर स्थित 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं। रामकरन ने कहा कि वह अपने पिता का पोस्टमार्टम कराएंगे और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। परिवार की ओर से बहू राममूर्ति ने भी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि विपिन बिहारी सेवानिवृत्त शिक्षक थे।

गांजा तस्करी गिरोह के 3 अभियुक्त लाखो के अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार  ये खबर भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह के 3 अभियुक्त लाखो के अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

परिजनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पंजीकरण संचालित होने वाले निजी क्लीनिकों की जांच कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि नियमों की अनदेखी कर कई स्थानों पर निजी क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अवैध पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप

कठवामोड, गाजीपुर। थाना जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम बैरियापुर (मेहर अलीपुर भवारी) में 28 अगस्त की रात मारपीट और जान से...
उत्तर प्रदेश 
अवैध पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप

गैंगस्टर धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

बागपत। उत्तरप्रदेश के जनपद बागपत में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपित धर्मेंद्र की करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

लक्षद्वीप में उपराष्ट्रपति जारी करेंगे ‘मिशन रंगीन मछली 2031’

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को लक्षद्वीप में सजावटी मछली पालन के विस्तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन...
राष्ट्रीय 
लक्षद्वीप में उपराष्ट्रपति जारी करेंगे ‘मिशन रंगीन मछली 2031’

तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विपिन बिहारी पुत्र स्व....
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

विभिन्न आस्थाओं, संस्कृतियों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्  को साकार करने का लिया संकल्प स्वामी चिदानन्द सरस्वती, डा...
अंतर्राष्ट्रीय 
न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

उत्तर प्रदेश

अवैध पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप

कठवामोड, गाजीपुर। थाना जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम बैरियापुर (मेहर अलीपुर भवारी) में 28 अगस्त की रात मारपीट और जान से...
उत्तर प्रदेश 
अवैध पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप

गैंगस्टर धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

बागपत। उत्तरप्रदेश के जनपद बागपत में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपित धर्मेंद्र की करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विपिन बिहारी पुत्र स्व....
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाने की पुलिस टीम ने गत दिवस हुई युवक राहुल भारतीय की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार