मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

रक्षाबंधन पर राजस्थान से गांव लौट रहे 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हाथरस। मथुरा में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान से छुट्टी लेकर अपने गांव लौट रहा था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके पैतृक गांव नगला दुर्जिया पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया निवासी देवेंद्र सिंह राजस्थान की एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार 29 अगस्त की रात वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र में गांव पिरसुआ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर चोटें लगने से देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान नगला दुर्जिया निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

कार की टक्कर से मामा-भांजे घायल, घायलों के परिजनों ने तोड़ी कार ये खबर भी पढ़े : कार की टक्कर से मामा-भांजे घायल, घायलों के परिजनों ने तोड़ी कार

देवेंद्र का शव रविवार को गांव पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। रक्षाबंधन की खुशियां पल भर में शोक में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दुर्घटना से देवेंद्र की तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लक्षद्वीप में उपराष्ट्रपति जारी करेंगे ‘मिशन रंगीन मछली 2031’

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को लक्षद्वीप में सजावटी मछली पालन के विस्तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन...
राष्ट्रीय 
लक्षद्वीप में उपराष्ट्रपति जारी करेंगे ‘मिशन रंगीन मछली 2031’

तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विपिन बिहारी पुत्र स्व....
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

विभिन्न आस्थाओं, संस्कृतियों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्  को साकार करने का लिया संकल्प स्वामी चिदानन्द सरस्वती, डा...
अंतर्राष्ट्रीय 
न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाने की पुलिस टीम ने गत दिवस हुई युवक राहुल भारतीय की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

हाथरस। मथुरा में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

उत्तर प्रदेश