घर से नाराज होकर लखनऊ पहुंचे दो नाबालिग भाई

पुलिस ने चारबाग स्टेशन पर सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सीतापुर के रहने वाले दोनों बच्चे घर से 12,500 रुपये लेकर निकले थे, गश्त के दौरान नाका हिंडोला पुलिस की नजर पड़ी

लखनऊ। परिजनों से नाराज होकर घर से निकले दो नाबालिग भाइयों को नाका हिंडोला पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बच्चे सीतापुर के रहने वाले हैं और घर से निकलते समय 12,500 रुपये भी अपने साथ लेकर लखनऊ पहुंच गए थे।

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को थाना नाका हिंडोला पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों की नजर करीब 12 और 8 वर्ष के दो नाबालिग बच्चों पर पड़ी। दोनों बच्चे परेशान और असहाय अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए।

ये खबर भी पढ़े : नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

पुलिसकर्मियों ने बच्चों से सहानुभूतिपूर्वक बातचीत की और उनकी परेशानी के बारे में जानकारी ली। बातचीत में बच्चों ने बताया कि वे जनपद सीतापुर के ग्राम पंचमपुरवा के रहने वाले हैं और किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकल आए हैं। बच्चों ने यह भी बताया कि वे दोनों सगे भाई हैं और घर में रखे 12,500 रुपये अपने साथ लेकर लखनऊ आ गए थे।

बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को देखते हुए पुलिस टीम उन्हें चारबाग पुलिस चौकी लेकर पहुंची। वहां बच्चों से उनके परिवार के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने उनके पिता के मोबाइल नंबर का पता लगाकर फोन पर संपर्क किया और बच्चों के सकुशल चौकी पर होने की जानकारी दी।

बच्चों के लखनऊ में सुरक्षित होने की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन कुछ समय बाद चारबाग चौकी पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों नाबालिग भाइयों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने नाका हिंडोला पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया, बल्कि किसी अनहोनी की आशंका को भी टाल दिया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस