सवा घंटे में वकीलों के 58 अवैध चैंबर ढहाए 

-सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया था मना

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

लखनऊ। रविवार जिला कोर्ट के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चला दिया गया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस और प्रशासन के अफसरों की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद नगर निगम की टीम भी 8 बुलडोजर और हाईवा के साथ पहुंच गई। शाम 5:10 बजे बुलडोजर से चैंबर तोड़ना शुरू किया गया। साथ ही इलाके की बिजली भी काट दी गई है। करीब सवा घंटे चली कार्रवाई के दौरान 58 अवैध चैंबर तोड़े गए।
 
दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश पर 17 मई को नगर निगम की टीम ने यहां 14 चैंबर तोड़े थे। तब इसका जमकर विरोध हुआ था। हंगामा और पथराव में सिपाही समेत 3 वकील घायल हो गए थे। इसके बाद वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो जरूर होगी। जस्टिस विक्रम नाथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के भी जज रह चुके हैं।
 
याचिकाकर्ता के वकील ने सुझाव दिया था कि मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए। लेकिन, पीठ ने इसके लिए भी इनकार कर दिया था। साथ ही वकील को याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद नगर निगम ने वकीलों को 30 अगस्त तक अवैध चैंबर छोड़ने का नोटिस जारी किया था।इस याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के 4 अगस्त के आदेश को चुनौती दी गई थी।
 
हाईकोर्ट ने लखनऊ नगर निगम को निर्देश दिया था कि वह 72 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करे। इनमें से अधिकतर वकील हैं। यह चैंबर और ढांचे लखनऊ जिला अदालत परिसर के पास सार्वजनिक रास्तों और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर बनाए गए हैं।
 
लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को बांटे फल और बिस्किट

बांदा। रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में...
उत्तर प्रदेश 
बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को बांटे फल और बिस्किट

 दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अटकलें तेज 

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर सियासत गरमा गयी है। साथ ही उनके भविष्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अटकलें तेज 

युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर

बांदा। प्रकृति प्रेम और लोक संस्कृति का राखी बंधन एवं भुजरिया पर्व के अवसर पर तिंदवारी ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का मथुरा कूच : गोपाल राय

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से गोमती नगर स्थित कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का मथुरा कूच : गोपाल राय

रेलवे, बस स्टेशनों और हवाई अड्डों पर खलेंगे महिला उत्पाद केंद्र

लखनऊ । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि स्वयं सहायता समूह उत्पादों के वितरण एवं ब्रांडिंग के लिए विभाग...