नेपाल में बाढ़ का कहर, 781 की मौत; युद्धस्तर पर राहत अभियान जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ से 781 लोगों की मौत हो चुकी है। 9,435 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने देश में पिछले पांच दिनों से जारी भीषण प्राकृतिक आपदा को लेकर राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जन-धन और भौतिक क्षति का पूरा विवरण जुटाना अभी भी चुनौतीपूर्ण है।

न्यूयॉर्क पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करेंगे सभा को संबोधित ये खबर भी पढ़े : न्यूयॉर्क पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करेंगे सभा को संबोधित

प्रतिकूल मौसम, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बने जोखिम के बावजूद सरकार नागरिकों की जान बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री शाह के अनुसार, अब तक 9,435 लोगों को हवाई और सड़क मार्ग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव के लिए कुल 394 उड़ानें संचालित की जा चुकी हैं, जिनमें रविवार को 72 उड़ानें शामिल हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के 20,618 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जलविद्युत परियोजना क्षेत्रों से नेपाली सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए 279 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

भारतीय विशेषज्ञ टोली की मदद से रसुवा में अपर त्रिशूली-1 परियोजना के आसपास दो दिनों में 250 लोगों का उद्धार किया गया।

भारत के अलावा चीनी और कोरियाई विशेषज्ञ दल नेपाली सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं। भारतीय टीम सुरंग के भीतर करीब तीन किलोमीटर तक खोज कर रही है।

नुवाकोट की अपर त्रिशूली-3 ‘ए’ परियोजना की सुरंग में भी बचाव अभियान जारी है। नेपाली सेना के इंजीनियर ब्लास्टिंग के जरिए रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं।

सेना, सशस्त्र पुलिस के प्रशिक्षित कुत्तों और नेपाल पुलिस के विशेषज्ञों समेत 90 लोगों की संयुक्त टीम मौके पर तैनात है। सुरंग में दो बाई तीन फीट का छेद बनाया गया था, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद बड़े उपकरणों, ब्लास्टिंग और सुरंग को चौड़ा करने का काम एक साथ जारी है।

अपर त्रिशूली-3 ‘बी’, चिलिमे, लांगटांग खोला और मैलुंग खोला जलविद्युत परियोजनाओं में भी बचाव अभियान चल रहा है। इन अभियानों में भारत के विशेषज्ञ दल नेपाली सेना के साथ समन्वय कर काम कर रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 267 घायलों को निकालकर स्थानीय तथा काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। इनमें से 156 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। प्रभावित इलाकों में चिकित्सा और मनोपरामर्श के लिए काठमांडू से डॉक्टरों की टीमें भेजी गई हैं।

प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप कोष और प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिए आर्थिक सहायता जुटाई जा रही है।

रविवार दोपहर तक नौ वाणिज्यिक बैंकों के खातों में 5 अरब 24 करोड़ 79 लाख 44 हजार 585 नेपाली रुपये जमा हो चुके थे। इसके अलावा हिमालयन और लक्ष्मी बैंक में 21 लाख 232 अमेरिकी डॉलर भी जमा हुए हैं।

रसुवा और नुवाकोट में 26 अस्थायी आश्रय एवं राहत वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को ही इन केंद्रों से 3,454 लोगों को अस्थायी आश्रय और राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

भारत और चीन समेत विभिन्न देशों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। भारत से अब तक चार चरणों में 68.5 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाएं मिल चुकी हैं।

भारत ने 230 फीट लंबा सिंगल-लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज भी भेजा है और सात और बेली ब्रिज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। हमारे तरफ से 30 बेली ब्रिज की मांग की गई है।

एशियाई विकास बैंक ने 50 लाख डॉलर के बजटीय अनुदान और 1.5 लाख डॉलर की तकनीकी सहायता का आश्वासन दिया है।

विश्व बैंक से 16.7 करोड़ डॉलर का रियायती ऋण, अमेरिका से 5 लाख डॉलर और ऑस्ट्रेलिया से 10 लाख डॉलर की सहायता का आश्वासन मिला है। स्विट्जरलैंड से संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से खर्च किए जाने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक की सहायता भी प्राप्त हुई है।

बाढ़ से नेपाल टेलिकॉम के 38 और एनसेल के 27 टावर प्रभावित हुए थे। अब तक नेपाल टेलिकॉम के 106 और एनसेल के 75 टावर फिर से चालू किए जा चुके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 20 सैटेलाइट फोन भी भेजे गए हैं।

प्रधानमंत्री के अनुसार, बाढ़ में अब तक 781 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की मदद से शवों का प्रबंधन किया जा रहा है।

जिन शवों की पहचान हो गई है, उन्हें परिजनों को सौंपा जा रहा है। अज्ञात शवों के मामले में डीएनए समेत पहचान में मदद करने वाले साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत उनका प्रबंधन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि सरकार प्रभावित हर नागरिक के अभिभावक के रूप में खड़ी है। उन्होंने भरोसा जताया कि एकता और सामूहिक प्रयास से नेपाल इस संकट से बाहर निकलेगा तथा प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के साथ पुनर्निर्माण और पुनर्वास का काम अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सुभाषित शेयर किया गया। उन्होंने एक...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत