नेपाल बाढ़: 5 दिन बाद सुरंगों में बचाव अभियान शुरू, 600 फंसे

फंसे लोगों के बचाव का काम शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल सरकार की ओर से बेहद देरी से अनुमति मिलने के बाद नेपाल पहुंचे भारतीय और चीन के बचाव दलों ने बाढ़ आने के पांच दिन बाद आखिरकार सुरंगों में फंसे लोगों के बचाव का काम शुरू किया है।

रसुवा में आई बाढ़ के कारण विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में करीब 600 लोगों के फंसे होने का अनुमान है। हालांकि, नेपाल अब तक सुरंगों में फंसे लोगों का पूरी तरह से बचाव नहीं कर सका है।

जलविद्युत परियोजनाओं ने बताया है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद सरकार ने सुरंगों में फंसे उनके कर्मचारियों और मजदूरों का समय पर उद्धार नहीं किया।

रविवार से चिलिमे, अपर त्रिशूली-1 और लांगटांग जलविद्युत परियोजनाओं में बचाव अभियान शुरू किया गया है। बाढ़ आने के पांच दिन बाद रविवार को अपर त्रिशूली-3ए परियोजना की सुरंग का भी पता चला, लेकिन वहां अभी तक बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार की ओर से सुरंगों में बचाव कार्य में असामान्य देरी के कारण वहां फंसे लोगों की जान बचाना लगातार जोखिमपूर्ण होता जा रहा है।

त्रिशूली कॉरिडोर की निर्माणाधीन सबसे बड़ी परियोजना यूटी-1 में रविवार से ही भारतीय बचाव दल ने कार्य शुरू किया गया है।

परियोजना में काम कर रहे करीब 600 लोग अभी भी संपर्क में नहीं आए हैं। निर्माण कंपनी नेपाल वाटर एंड एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गिरिराज अधिकारी के अनुसार, इनमें से करीब 400 लोगों के सुरंग के अंदर फंसे होने की आशंका है।

परियोजना क्षेत्र में अपनी जान बचाने में सफल 260 लोगों का उद्धार किया जा चुका है। इनमें 10 कोरियाई नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि, सुरंग के अंदर फंसे लोगों का अभी तक बचाव नहीं हो सका है।

अधिकारी के अनुसार, सुरंग में फंसे लोगों में करीब 300 लोग सुरंग के अंदर काम कर रहे थे, जबकि करीब 100 लोग हेडवर्क्स में काम कर रहे थे।

वहीं, 11 सदस्यीय भारतीय बचाव दल को चिलिमे जलविद्युत परियोजना में बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। चिलिमे जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे छह लोगों में से दो लोगों के शव भारतीय और नेपाली सेना की संयुक्त बचाव टीम ने बाहर निकाले हैं।

रसुवा बाढ़ के बाद बचाव अभियान में मदद के लिए नेपाल पहुंची चीनी बचाव टीम को 216 मेगावाट की अपर त्रिशूली-1 (यूटी-1) परियोजना में तैनात किया गया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीनी टीम परियोजना की चीनी ठेकेदार कंपनी चाइना रेलवे के साथ समन्वय में बचाव कार्य के लिए पहुंची है। नौ सदस्यीय चीन की टीम प्रभावित क्षेत्र में तैनात हो चुकी है।

नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम ये खबर भी पढ़े : नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

वावरे। जर्मनी ने एक बार फिर बड़े मुकाबले में अपनी बादशाहत साबित करते हुए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का...
खेल 
जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण...
मध्य प्रदेश 
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

उत्तर प्रदेश

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम ने एक शातिर अपराधी को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार