अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर स्थित बैगाछी तेल कुएं से निकाला गया कच्चा खनिज तेल अब हल्दिया तेल रिफाइनरी में भेजा जाएगा।

वहां इस कच्चे तेल को शोधित कर पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, रसोई गैस, विमान ईंधन और डामर जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

कीर्ति झा आजाद के खिलाफ FIR, CID ने शुरू की जांच ये खबर भी पढ़े : कीर्ति झा आजाद के खिलाफ FIR, CID ने शुरू की जांच

राज्य के अपने तेल का हल्दिया में रिफाइन होने से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

अशोकनगर का नाम अब देश के प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्रों की सूची में जुड़ गया है। देश में मुंबई हाई को खनिज तेल उत्पादन का सबसे बड़ा क्षेत्र माना जाता है। इसके अलावा असम और गुजरात के कई क्षेत्रों से भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है।

बैगाछी क्षेत्र में लंबे समय तक जांच और परीक्षण के बाद वर्ष 2018 में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने यहां तेल की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की थी। करीब आठ वर्षों के प्रयास के बाद बैगाछी तेल कुएं से 12 हजार लीटर कच्चा तेल निकाला गया है।

ओएनजीसी के अन्वेषण निदेशक ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि करीब 100 कर्मचारियों के प्रयास से 12 हजार लीटर तेल निकालना संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि तेल की गुणवत्ता अच्छी है और इसे टैंकर के माध्यम से हल्दिया तेल रिफाइनरी भेजा जाएगा।

बैगाछी से हल्दिया की दूरी करीब 175 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से लगभग चार घंटे में कच्चा तेल हल्दिया पहुंचने की संभावना है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के हल्दिया तेल रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं शोधनागार प्रमुख सुशांत कुमार दास ने कहा कि देश में निकाले गए कच्चे तेल को शोधन का अवसर मिलना अच्छी खबर है। इस संबंध में ओएनजीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया चल रही है।

हल्दिया तेल रिफाइनरी में अभी मुख्य रूप से रूस, कोलंबिया, वेनेजुएला समेत विभिन्न देशों से आने वाले कच्चे तेल का शोधन किया जाता है।

अब अशोकनगर का तेल भी इसमें शामिल होने जा रहा है। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो 12 हजार लीटर कच्चा तेल इस सप्ताह हल्दिया पहुंच जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भोटेकोशी बाढ़ का स्कूलों पर कहर, 233 छात्र और 17 शिक्षक लापता

काठमांडू। भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से नेपाल के तीन जिलों में 16 विद्यालय क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 233 छात्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
भोटेकोशी बाढ़ का स्कूलों पर कहर, 233 छात्र और 17 शिक्षक लापता

अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर स्थित बैगाछी तेल कुएं से निकाला गया कच्चा खनिज तेल अब हल्दिया तेल...
पश्चिम बंगाल 
अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत