कमैक स्ट्रीट विवाद: डेरेक ओ’ब्रायन के घर पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए नोटिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरक ओ’ब्रायन के घर रविवार सुबह शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस पहुंची।

कमैक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से अवैध बिलबोर्ड हटाने के दौरान हुए विवाद में डेरेक का नाम भी सामने आया है।

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद ये खबर भी पढ़े : बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद

मामले में दर्ज प्राथमिकी में उन्हें आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उनके घर पहुंचकर नोटिस दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस शनिवार को भी डेरेक के घर नोटिस देने पहुंची थी, लेकिन उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, जिसके कारण नोटिस नहीं दिया जा सका।

इसके बाद रविवार सुबह पुलिस प्रिंस अनवर शाह रोड स्थित उनके आवास पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घर के नीचे तैनात सुरक्षा गार्ड से काफी देर तक बातचीत की।

इसके बाद एक सुरक्षा गार्ड को नोटिस सौंपकर पुलिस वहां से चली गई। सूत्रों के अनुसार, डेरेक को सोमवार को शेक्सपियर सरणी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

दरअसल, गुरुवार शाम कोलकाता नगर निगम के अधिकारी कमैक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से एक बिलबोर्ड हटाने पहुंचे थे।

आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के नाम वाला यह बिलबोर्ड अवैध रूप से लगाया गया था। नगर निगम के मुताबिक, बिलबोर्ड खतरनाक तरीके से लटका हुआ था और इसी वजह से उसे हटाने की कार्रवाई की गई।

इस दौरान अभिषेक बनर्जी और उनके समर्थकों पर नगर निगम के कर्मचारियों को काम करने से रोकने का आरोप लगा। पुलिस की मदद से कार्यालय में प्रवेश करने के दौरान जमकर हंगामा हुआ।

पुलिसकर्मियों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मारपीट के भी आरोप लगाए गए हैं। कमैक स्ट्रीट की घटना को लेकर शेक्सपियर सरणी थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

इनमें एक शिकायत नगर निगम के अधिकारी ने की है, जबकि दूसरी शिकायत पार्क स्ट्रीट थाने के एक सहायक पुलिस निरीक्षक की ओर से दर्ज कराई गई है।

सरकारी अधिकारियों को काम करने से रोकने और मारपीट के आरोपों के अलावा महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है।

मामले में अभिषेक बनर्जी के अलावा डेरेक ओ’ब्रायन, वैश्वानर चट्टोपाध्याय और हुमायूं कबीर समेत कई लोगों के नाम आरोपित के तौर पर शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वैश्वानर और हुमायूं समेत अन्य आरोपितों को भी पूछताछ के लिए नोटिस दिया जा सकता है।

पुलिस ने जांच के दौरान अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में अब अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल सरकार 700 करोड़ का और कर्ज लेगी, अधिसूचना जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार अपनी वित्तीय जरूरतों और तय देनदारियों को पूरा करने के लिए 700 करोड़ रुपये का नया...
हिमाचल 
हिमाचल सरकार 700 करोड़ का और कर्ज लेगी, अधिसूचना जारी

सोनम वांगचुक बोले- सीजेपी नेतृत्व के हो सकते हैं राजनीतिक हित

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में अनशन करने वाले लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का मानना...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक बोले- सीजेपी नेतृत्व के हो सकते हैं राजनीतिक हित

भागलपुर में गंगा का भीषण कटाव, नदी में समाए कई घर

भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत फरका पंचायत का इंग्लिश गांव इन दिनों भारी तबाही के मुहाने पर खड़ा है।...
बिहार 
भागलपुर में गंगा का भीषण कटाव, नदी में समाए कई घर

बिहार में तीन IAS अधिकारियों का तबादला, मिलीं नई जिम्मेदारियां

पटना। बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग...
बिहार 
बिहार में तीन IAS अधिकारियों का तबादला, मिलीं नई जिम्मेदारियां

कमैक स्ट्रीट विवाद: डेरेक ओ’ब्रायन के घर पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए नोटिस

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरक ओ’ब्रायन के घर रविवार सुबह शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस पहुंची। कमैक स्ट्रीट...
पश्चिम बंगाल 
कमैक स्ट्रीट विवाद: डेरेक ओ’ब्रायन के घर पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए नोटिस

उत्तर प्रदेश

शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों...
उत्तर प्रदेश 
शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया इस्तीफा