यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान को युद्धस्तर पर तेज कर दिया है। प्रशासन की सतर्कता, राहत दलों की तत्परता और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक प्रदेश में अब तक 19,294 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि बाढ़ से जन व पशुहानि का आंकड़ा शून्य है। प्रभावित परिवारों तक भोजन और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

4.66 लाख से अधिक लंच पैकेट बांटे
बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल भोजन उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर राहत अभियान चल रहा है। अब तक 4.66 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी ये खबर भी पढ़े : बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

इसके अलावा 92,128 बाढ़ राहत खाद्य पैकेट भी प्रभावित परिवारों तक पहुंचाए गए हैं। इससे बाढ़ के चलते आवागमन अवरुद्ध होने से प्रभावित होने वाले परिवारों को संकट के समय भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

रेस्क्यू अभियान में 1,977 नाव-मोटरबोट
राहत एवं बचाव अभियान के लिए अब तक 1,977 नाव एवं मोटरबोट रेस्क्यू कार्य में लगाई जा चुकी हैं। इनके माध्यम से प्रभावित गांवों और जलभराव वाले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ जरूरी राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।

1,313 बाढ़ शरणालयों में सुरक्षित ठिकाना
प्रभावित लोगों के लिए प्रदेश में अब तक 1,313 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। जहां 6,538 लोग रह रहे हैं। सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों के लिए भोजन और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग से लगातार सक्रिय
बाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय है। प्रदेश में 1,072 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं।

स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अब तक 6.13 लाख से ज्यादा क्लोरीन टैबलेट और 2.17 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को कम करने में मदद मिल रही है।

शनिवार को प्रभावित जिले
अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज.

कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, रामपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव और वाराणसी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पाकिस्तान 55 पर ढेर, भारत ने 8.4 ओवर में जीता मुकाबला

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में सात विकेट...
खेल 
पाकिस्तान 55 पर ढेर, भारत ने 8.4 ओवर में जीता मुकाबला

श्रीकृष्ण दधि लीला रथ शोभा यात्रा में स्वरूपो का हुआ जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

फ़िरोज़ाबाद,शनिबार की साँय तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति फ़िरोज़ाबाद के तत्वावधान में  भगवान श्रीकृष्ण की दधि लीला...
श्रीकृष्ण दधि लीला रथ शोभा यात्रा में स्वरूपो का हुआ जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

ब्लास्टिंग में धंसा डग, मलबे में दबकर चार श्रमिकों की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अहरौरा के भगौतीदेई स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
ब्लास्टिंग में धंसा डग, मलबे में दबकर चार श्रमिकों की मौत

यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान को युद्धस्तर पर तेज...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

फिरोजाबाद। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक वृद्ध कैदी की बैरक के सामने टहलते समय अचानक...

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण