37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन न मिलने की मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज किया है, जिनमें यह कहा गया है कि सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना को कोई आवेदन नहीं मिला है।

कोयला मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में स्पष्ट किया है कि 37,500 करोड़ रुपये की सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना को कोई आवेदन नहीं मिलने की खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत और समय से पहले की गई आकलन हैं।

पहले चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 तक खुली है और आवेदन की संख्या का आकलन अंतिम तिथि के बाद ही किया जा सकता है।

मंत्रालय ने मीडिया के एक वर्ग में प्रकाशित उन रिपोर्टों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अधिकृत रिकॉर्ड से ये स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसी रिपोर्टें समय से पहले प्रकाशित की गई हैं। ये योजना की स्थिति या आवेदन प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं।

आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार ये खबर भी पढ़े : आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

आवेदन जमा करने की पहली अवधि की अंतिम तिथि 7 सितंबर है। इसलिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने तक पहली अवधि में प्राप्त आवेदनों की संख्या का आकलन नहीं किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय को इस योजना में उद्योग जगत की अच्छी भागीदारी का पूरा भरोसा है। इस पहल से करीब 25 परियोजनाओं में 2.5 लाख करोड़ रुपये से 3 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश होने की उम्मीद है.

लगभग 50 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह योजना 2030 तक 100 मिलियन टन कोयला गैसीकरण क्षमता हासिल करने के भारत सरकार के व्यापक लक्ष्य में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण...
छत्तीसगढ़ 
झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन न मिलने...
कारोबार 
37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

रांची। आयुष्मान भारत योजना (एबी-पीएमजेवाई) के तहत नए अस्पतालों की सूचीबद्धता को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला सूचीबद्धता...
झारखंड 
आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस