शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी।

हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली गिरावट भी आई, लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया।

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

खरीदारी के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.65 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 504.16 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,657.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 125 अंक अधिक फिसल कर 76,529.50 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 491.93 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,644.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 37.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत उछल कर 23,910.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी।

लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 23,962.55 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद इस सूचकांक की चाल में एक बार फिर थोड़ी गिरावट आई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 65.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,938.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,882 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,864 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,018 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर तीन शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से एचडीएफसी लाइफ, ट्रेंट लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 2.43 प्रतिशत से लेकर 1.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, सिप्ला और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.24 प्रतिशत से लेकर 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 417.49 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,152.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,873.45 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट

GSLV-F17 ने सैटेलाइट को तय कक्षा में पहुंचाया, लिक्विड और क्रायोजेनिक स्टेज ने सटीक काम किया
राष्ट्रीय  राज्य 
जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट

EOS-05 की सफलता पर बोले पीएम मोदी- गर्व का पल

नई दिल्ली। शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 उपग्रह को निर्धारित कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर...
राष्ट्रीय  राज्य 
EOS-05 की सफलता पर बोले पीएम मोदी- गर्व का पल

पहली बार जीएसएलवी मार्क 2 वाहन से सबसे भारी सैटेलाइट को लॉन्च किया गया: इसरो प्रमुख

श्रीहरिकोटा। जीएसएलवी-एफ 17 द्वारा ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करने पर इसरो प्रमुख डॉ....
राष्ट्रीय  राज्य 
पहली बार जीएसएलवी मार्क 2 वाहन से सबसे भारी सैटेलाइट को लॉन्च किया गया: इसरो प्रमुख

न्यू फरक्का में रेल लाइन के नीचे मिट्टी धंसी, कई ट्रेनें रद्द

मालदा। पश्चिम बंगाल के न्यू फरक्का स्टेशन के पास रेल लाइन के नीचे मिट्टी धंसने से रेल यातायात बुरी...
पश्चिम बंगाल 
न्यू फरक्का में रेल लाइन के नीचे मिट्टी धंसी, कई ट्रेनें रद्द

उत्तर प्रदेश

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा