जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट

मिशन के सफल लॉन्च पर वैज्ञानिकों ने दी बधाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

GSLV-F17 ने सैटेलाइट को तय कक्षा में पहुंचाया, लिक्विड और क्रायोजेनिक स्टेज ने सटीक काम किया

श्रीहरिकोटा। जीएसएलवी-एफ 17/ईओएस-05 मिशन के सफल लॉन्च के बाद मौके पर मौजूद और इस मिशन में अपना योगदान देने वैज्ञानिकों ने लोगों को संबोधित करते बधाई दी। एलपीएससी के डायरेक्टर जयन एन ने कहा, "जीएसएलवी ने एक और शानदार सफलता हासिल करके अपनी काबिलियत फिर से साबित कर दी है। इस शानदार उपलब्धि में योगदान देने वाले हर व्यक्ति को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। लिक्विड प्रोपल्शन टीम की ओर से मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सभी छह लिक्विड स्टेज - पांच रिस्टोरेबल स्टेज और एक क्रायोजेनिक स्टेज ने एकदम सटीक तरीके से काम किया और सैटेलाइट को उसकी तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाया।"

आईपीआरसी के डायरेक्टर नारायणन अप्पू ने कहा, "आज जीएसएलवी-एफ 17/ईओएस-05 मिशन की सफलता के साथ दिन की कितनी शानदार शुरुआत हुई है, वह भी सूरज उगने से पहले। इसरो की टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बेहतरीन क्वालिटी और एकदम सटीक तरीके से स्पेस मिशन पूरे करने में माहिर हैं।"

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था ये खबर भी पढ़े : नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

स्पेसक्राफ्ट डायरेक्टर इम्तियाज अहमद ने कहा, "इस शानदार लॉन्च और जीएसएलवी द्वारा अपनी श्रेणी के सबसे भारी और बड़े सैटेलाइट को पूरी सटीकता से कक्षा में पहुंचाने के लिए पूरी इसरो टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। ईओएस-05 असल में जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से पृथ्वी पर नजर रखने वाला (अर्थ ऑब्जर्वेशन) सैटेलाइट है। यह सैटेलाइट अनोखा और अपनी तरह का इकलौता है, जिसमें मल्टीबैंड ऑपरेटिंग क्षमताएं हैं।"

आईएसटीआरएसी के डायरेक्टर राघवेंद्र एम आर ने कहा, "इस शानदार मिशन को पूरा करने के लिए इसरो की टीम को बधाई। सैटेलाइट को बहुत सटीक ऑर्बिट में स्थापित किया गया है। पूरे मिशन के दौरान, हमारे सात आईएसटीआरएसी ग्राउंड स्टेशनों ने इसे ट्रैक किया। सभी स्टेशनों ने बहुत अच्छा काम किया और बेहतरीन डेटा दिया। स्पेसक्राफ्ट के आगे के सभी ऑपरेशन्स के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

एमसीएफ के डायरेक्टर पंकज दामोदर किल्लेदार ने कहा, "स्पेसक्राफ्ट अब ऑर्बिट में है और हमारे नियंत्रण में है। यह मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी के तहत 33वां सैटेलाइट है। लॉन्च टीम को बधाई।"

वीएससी के डायरेक्टर डॉ. राजीव ने कहा, "जीएसएलवी-एफ 17/ईओएस-05 मिशन के सफल लॉन्च पर सभी को हार्दिक बधाई। हमने सटीक ऑर्बिट हासिल कर ली है। यह उपलब्धि इसरो की पूरी टीम के सदस्यों की टीमवर्क की वजह से संभव हो पाई। मैं इसरो चेयरमैन को उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देता हूं। इसे हासिल करने के लिए इसरो के सभी सेंटर्स ने एक परिवार की तरह काम किया। टीम के सभी सदस्यों ने बहुत त्याग किए। उन्होंने इस मिशन को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ दिन-रात ओवरटाइम काम किया।"

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख  जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश  रोडवेज के शिकोहाबाद डिपो से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े...
पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख   जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

लिखित आदेश जारी होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी
राज्य  जम्मू कश्मीर 
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले...
राज्य  पंजाब 
पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

उत्तर प्रदेश

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई