EOS-05 की सफलता पर बोले पीएम मोदी- गर्व का पल

GSLV-F17 के सफल लॉन्च की सराहना, बोले- भारत के स्पेस सेक्टर की बढ़ती क्षमता का प्रमाण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 उपग्रह को निर्धारित कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसरो की इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्व का पल बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "इसरो की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का पल। भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट ईओएस-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 का सफल लॉन्च, भारत के स्पेस सेक्टर की उत्कृष्टता, इनोवेशन और बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। इसरो और भारतीय इंडस्ट्री के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे स्पेस प्रोग्राम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, साथ ही पूरे स्पेस इकोसिस्टम में भारत की क्षमताओं को बढ़ा रही है।"

इसरो की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया गया, "मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा में स्थापित करके अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।"सफल लॉन्च के बाद इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-05 (जियो इमेजिंग सैटेलाइट) को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। यह श्रीहरिकोटा से 107वां लॉन्च और जीएसएलवी का 19वां मिशन है।"

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ये खबर भी पढ़े : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचार में डूबी सरकार

इसरो प्रमुख ने आगे कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, जीएसएलवी का पहला प्रक्षेपण जीएसएलवी-डी1 था, जिसमें 1,536 किलोग्राम का पेलोड ले जाया गया था। तब से हमने इसके स्ट्रक्चरल मास को ऑप्टिमाइज़ करके और प्रोपल्शन सिस्टम में सुधार करके इस व्हीकल की परफॉर्मेंस को धीरे-धीरे बेहतर बनाया है। आज, हमने इसी लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके 2,367 किलोग्राम वज़न वाले सबसे भारी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया है।"

डॉ. वी. नारायणन ने कहा, "इसे पूरी तरह से भारत सरकार स्थापित करेगी। हम लॉन्च पैड बनाएंगे, सब कुछ भारत सरकार ही बनाएगी। लेकिन अब इसे ऑपरेट करना है। इसे ऑपरेट करने के दो तरीके हैं। आप बहुत सारे स्थायी कर्मचारी रख सकते हैं और उन्हें इसे ऑपरेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा विकल्प यह है कि हम इसे प्राइवेट प्लेयर्स को सौंप दें और वे इसे ऑपरेट करें।"

नई दिल्ली। शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 उपग्रह को निर्धारित कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसरो की इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्व का पल बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "इसरो की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का पल। भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट ईओएस-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 का सफल लॉन्च, भारत के स्पेस सेक्टर की उत्कृष्टता, इनोवेशन और बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। इसरो और भारतीय इंडस्ट्री के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे स्पेस प्रोग्राम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, साथ ही पूरे स्पेस इकोसिस्टम में भारत की क्षमताओं को बढ़ा रही है।"

इसरो की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया गया, "मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा में स्थापित करके अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।"

सफल लॉन्च के बाद इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-05 (जियो इमेजिंग सैटेलाइट) को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। यह श्रीहरिकोटा से 107वां लॉन्च और जीएसएलवी का 19वां मिशन है।"

इसरो प्रमुख ने आगे कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, जीएसएलवी का पहला प्रक्षेपण जीएसएलवी-डी1 था, जिसमें 1,536 किलोग्राम का पेलोड ले जाया गया था। तब से हमने इसके स्ट्रक्चरल मास को ऑप्टिमाइज़ करके और प्रोपल्शन सिस्टम में सुधार करके इस व्हीकल की परफॉर्मेंस को धीरे-धीरे बेहतर बनाया है। आज, हमने इसी लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके 2,367 किलोग्राम वज़न वाले सबसे भारी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया है।"

डॉ. वी. नारायणन ने कहा, "इसे पूरी तरह से भारत सरकार स्थापित करेगी। हम लॉन्च पैड बनाएंगे, सब कुछ भारत सरकार ही बनाएगी। लेकिन अब इसे ऑपरेट करना है। इसे ऑपरेट करने के दो तरीके हैं। आप बहुत सारे स्थायी कर्मचारी रख सकते हैं और उन्हें इसे ऑपरेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा विकल्प यह है कि हम इसे प्राइवेट प्लेयर्स को सौंप दें और वे इसे ऑपरेट करें।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख  जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश  रोडवेज के शिकोहाबाद डिपो से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े...
पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख   जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

लिखित आदेश जारी होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी
राज्य  जम्मू कश्मीर 
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले...
राज्य  पंजाब 
पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

उत्तर प्रदेश

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...