न्यू फरक्का में रेल लाइन के नीचे मिट्टी धंसी, कई ट्रेनें रद्द

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मालदा। पश्चिम बंगाल के न्यू फरक्का स्टेशन के पास रेल लाइन के नीचे मिट्टी धंसने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गुरुवार को घटना के बाद रेल प्रशासन ने तत्काल मरम्मत का काम शुरू किया, लेकिन अप लाइन पर अब भी ट्रेन परिचालन लगभग बंद है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को भी कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।

शुक्रवार को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-बालुरघाट एक्सप्रेस, हावड़ा-राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द किया गया।

कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। दीघा-मालदा टाउन एक्सप्रेस की यात्रा भी सीमित कर उसे रामपुरहाट में रोक दिया गया।

रेल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सियालदह-सबरूम कंचनजंघा एक्सप्रेस, सियालदह-हल्दीबाड़ी दार्जिलिंग मेल, सियालदह-मालदा टाउन गौड़ एक्सप्रेस, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी पदातिक एक्सप्रेस, सियालदह-अलीपुरद्वार कंचनकन्या एक्सप्रेस और सियालदह-बालुरघाट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू ट्रेन भी रद्द की गई है।

रेल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल मुख्य मार्ग पर ट्रेन परिचालन बंद है। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तरबंग एक्सप्रेस को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। यह ट्रेन बंडेल-काटवा-आजिमगंज होकर न्यू फरक्का पहुंचेगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही सामान्य रूप से ट्रेन परिचालन शुरू किया जाएगा।

TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप ये खबर भी पढ़े : TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम माझी ने कहा कि युद्धस्तर पर मरम्मत का काम चल रहा है। यह महत्वपूर्ण रेल मार्ग है, इसलिए पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही ट्रेन सेवा बहाल की जाएगी।

रेल सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात करीब ढाई बजे न्यू फरक्का स्टेशन से लगभग 100 मीटर दूर बरहरवा की ओर करीब 20 मीटर हिस्से में रेल लाइन के नीचे की मिट्टी कई फुट धंस गई।

रात में रेल लाइन की निगरानी कर रहे कर्मचारियों ने सबसे पहले इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और अप लाइन पर ट्रेन परिचालन रोक दिया गया।

मरम्मत के लिए झारखंड से पत्थर के टुकड़े और चूर्ण पत्थर लाकर धंसी हुई जगह पर डाला जा रहा है। इसी दौरान रेल लाइन से सटे तालाब के किनारे भी धंसाव हो गया। इसके कारण लाइन के पास लगा बिजली का खंभा एक ओर झुक गया।

इंजीनियरों की निगरानी में करीब 150 कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। धंसी हुई मिट्टी को पत्थर डालकर फिर से ऊंचा करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, नए सिरे से हुए धंसाव ने रेल अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख  जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश  रोडवेज के शिकोहाबाद डिपो से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े...
पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख   जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

लिखित आदेश जारी होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी
राज्य  जम्मू कश्मीर 
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले...
राज्य  पंजाब 
पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

उत्तर प्रदेश

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई