नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

इस्कॉन मंदिर के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। 

खासतौर पर सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जन्माष्टमी के मद्देनजर शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। इनमें करीब डेढ़ कंपनी पीएसी, 20 निरीक्षक और 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। मंदिरों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

योगी ने यूपी में एच1एन1 जांच मुफ्त करने के दिए निर्देश, अलर्ट जारी  ये खबर भी पढ़े : योगी ने यूपी में एच1एन1 जांच मुफ्त करने के दिए निर्देश, अलर्ट जारी

सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मंदिर के आसपास वाहनों के आवागमन में बदलाव किया है। एटीपीसी अंडरपास की ओर से गिझौड़ चौराहे और गिझौड़ चौक से एटीपीसी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गिझौड़ से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन होशियारपुर तिराहे और संबंधित वैकल्पिक मार्गों से होकर निकल सकेंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडोबी बिल्डिंग के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

वहीं, वीवीआईपी वाहनों के लिए सेक्टर-33/34 तिराहे से प्रवेश कर शिल्प हाट की पार्किंग में वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-31/25 चौराहे से सेक्टर-60, सेक्टर-62 और इंदिरापुरम की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। ऐसे वाहन स्पाइस मॉल, एडोबी चौक और सेक्टर-22, 23 व 54 होते हुए गिझौड़ की ओर जा सकेंगे।

इससे मंदिर के आसपास यातायात का दबाव कम करने की कोशिश की जाएगी। जन्माष्टमी के दौरान इस्कॉन मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है।

पुलिस ने सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा और आवश्यकता के अनुसार वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के आसपास भी जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। डीएम चौक से राय रेजीडेंसी और टेलीफोन एक्सचेंज की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

इसी तरह सेक्टर-2 स्थित मंदिर के आसपास संदीप पेपर मिल चौराहे से गोलचक्कर चौक के बीच जरूरत के अनुसार वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जन्माष्टमी के दौरान मंदिरों के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन न ले जाएं और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख  जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश  रोडवेज के शिकोहाबाद डिपो से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े...
पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख   जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

लिखित आदेश जारी होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी
राज्य  जम्मू कश्मीर 
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले...
राज्य  पंजाब 
पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

उत्तर प्रदेश

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई