श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में तैयारियां तेज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी राकेश मार्ग स्थित श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 4 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे से जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर परिसर को गुब्बारों, फूलों एवं आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी और विशेष रूप से सजाया गया कृष्ण जी का पालना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। निवासी स्वयं बाल गोपाल को पालने में झुलाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे।
मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में गुणगान गायक सुधीर राजपूत एवं  शिवम शर्मा दिल्ली, भजनों की प्रस्तुति देंगे। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को चरणामृत, मक्खन-मिश्री एवं फलों का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आरडब्ल्यूए की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने सभी निवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित समय से मंदिर परिसर में पहुंचकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल हों और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यमुनानगर: यमुनानगर के फतेहपुर पुल के पास गुरुवार को नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक...
हरियाणा 
नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश

बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात