पहली बार जीएसएलवी मार्क 2 वाहन से सबसे भारी सैटेलाइट को लॉन्च किया गया: इसरो प्रमुख

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

श्रीहरिकोटा। जीएसएलवी-एफ 17 द्वारा ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करने पर इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने आईएएनएस से बातचीत की। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने कहा, "यह मिशन बहुत महत्वपूर्ण है और हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि पहली बार जीएसएलवी मार्क 2 व्हीकल से सबसे भारी सैटेलाइट को लॉन्च किया गया है। जब हमने शुरुआत की थी, तब जीएसएलवी मार्क 2 वाहन की क्षमता केवल 1,536 किलोग्राम थी। आज हमने इसकी क्षमता में लगभग 40 फीसदी का सुधार किया है और यह इस व्हीकल द्वारा लॉन्च किया गया सबसे भारी सैटेलाइट है।"

स्पेस सेक्टर इकोसिस्टम के निजीकरण पर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने कहा, "हमारे देश की स्पेस इकॉनमी और स्पेस इकोसिस्टम का बढ़ना ज़रूरी है क्योंकि इसरो अकेले देश की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर सकता। अभी हमारे पास 56 सैटेलाइट हैं, लेकिन सैकड़ों सैटेलाइट की जरूरत है। इसलिए, सरकार ने स्पेस सेक्टर में सुधारों की घोषणा की है और इसरो इन गतिविधियों में मदद कर रहा है। हमें यह पक्का करना होगा कि हमारे देश में स्पेस इकोसिस्टम का विकास हो।"

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं

कुलशेखरपटनम के बारे में अपडेट देते हुए डॉ. वी. नारायणन ने कहा, "कुलशेखरपटनम में काम बहुत अच्छे से चल रहा है। कभी आप लोग आ सकते हैं, हम आप सभी को वहां आकर इसे सीधे देखने के लिए आमंत्रित करेंगे, न कि सिर्फ इसके बारे में बात करेंगे। काम तय लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि मार्च तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। गगनयान का काम भी बहुत अच्छा चल रहा है और इस साल पहला बिना क्रू वाला मिशन भेजने का लक्ष्य है।"

बता दें कि जीएसएलवी-एफ 17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) की 19वीं मिशन है और जीएसएलवी-एफ के पेलोड फेयरिंग का कॉन्फ़िगरेशन 4 मीटर व्यास वाला ओजाइव (कम्पोजिट) ​​वर्जन है। जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने ईओएस-05 सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया है।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख  जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश  रोडवेज के शिकोहाबाद डिपो से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े...
पंजीकरण निरस्त फर्म से रोडवेज ने वसूले 60 लाख   जीएसटी पंजीकरण रद्द होने के बाद भी जारी रहा भुगतान, शिकायत पर जांच शुरू

स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

लिखित आदेश जारी होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी
राज्य  जम्मू कश्मीर 
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे इंटर्न डॉक्टर

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले...
राज्य  पंजाब 
पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान

उत्तर प्रदेश

दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान (एबीएसएस) ने दिवंगत सदस्य के परिवार की मदद कर समाज सेवा और आपसी सहयोग की मिसाल...
उत्तर प्रदेश 
दिवंगत सदस्य के परिवार को 1.11 लाख की मदद

नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा : जन्माष्टमी पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र स्थित बरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई