पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं

कुसुम्बा गांव स्थित घर की दूसरी मंजिल पर मिला शव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ममता बनर्जी के चचेरे भाई निहार मुखोपाध्याय की बेटी ब्रिष्टि मुखोपाध्याय ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह रामपुरहाट पुलिस स्टेशन इलाके के कुसुम्बा गांव में ब्रिष्टि मुखोपाध्याय का शव उनके घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ मिला।

परिवारवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रामपुरहाट पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ब्रिष्टि के शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अभी यह साफ नहीं है कि ब्रिष्टि मुखोपाध्याय ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।उनके पिता निहार मुखोपाध्याय ने कहा, "लड़की पिछले पांच-छह साल से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। हम नियमित रूप से डॉक्टर को दिखाते थे। मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ। उस समय हम घर की निचली मंजिल पर थे।" रामपुरहाट पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

गौरतलब है कि ब्रिष्टि मुखोपाध्याय पर राज्य के स्कूलों में प्राइमरी शिक्षकों और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और यह आरोप था कि उन्हें यह नौकरी गड़बड़ियों के जरिए मिली थी।
पता चला है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन द्वारा जारी नौकरी रद्द करने की सूची में भी उनका नाम था। इस सूची में ब्रिष्टि मुखोपाध्याय का नाम 608वें नंबर पर था। हालांकि, नौकरी ज्वाइन करने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

स्थानीय सूत्रों ने यह भी बताया कि ब्रिष्टि का अपने पति के साथ तलाक का मामला कुछ महीनों से चल रहा था। उनकी शादी रामपुरहाट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले अयश गांव में हुई थी। यह भी पता चला है कि उनका 12 साल का एक बच्चा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उनकी मौत का संबंध पारिवारिक स्थिति से है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पैतृक घर रामपुरहाट ब्लॉक नंबर-1 के चाकाईपुर गांव में है। उनके मामा का घर भी पास ही कुसुम्बा गांव में है।वहां, ममता बनर्जी के मामा अनिल मुखोपाध्याय और उनके बेटे निहार मुखोपाध्याय का परिवार रहता है। ब्रिष्टि की मौत से इलाके में शोक छा गया है। पुलिस ने कहा कि मौत की वजह के बारे में साफ जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मिल पाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आबकारी विभाग द्वारा कंपोजिट शॉप का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर,   ।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
आबकारी विभाग द्वारा कंपोजिट शॉप का किया गया निरीक्षण

 “बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत सेमरियावां ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...
उत्तर प्रदेश 
 “बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत सेमरियावां ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बस से उतरते ही यात्रियों का पहले पैर कीचड़ में, जिम्मेदार कौन ?

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता