संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत “बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला सेमरियावां ब्लॉक पर आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यशाला में थाना दुधारा से उ0नि0 रामसूरत, म0का0 पूजा जयसवाल व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, बाल- विकाश एवं पुष्टाहार मुख्य सेविका कुमारी दीना व आशा बहुएँ, समूह सखी, कृषी सखी, जल सखी, केयर टेकर, पंचायत सदस्य, कृषि आजीविका सखी, खण्ड प्रेरक, पंचायत सहायक, सहायक अध्यापिका सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930 आदि) तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं विभिन्न क्रिया-कलापों की प्रशिक्षण प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, बहुओं एवं बेटियों को जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षा एवं सहायता के उपलब्ध साधनों की जानकारी देने का कार्य करेंगे, जिससे समाज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
*संतकबीरनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।*