सेवानिवृत्त 02 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने दी भावभीनी एवं ससम्मान विदाई
संत कबीर नगर, आज जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के उपरान्त अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर 02 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके दीर्घ सेवाकाल के अनुभवों एवं कार्यकाल के संस्मरणों पर आत्मीय संवाद करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति-पत्र, शाल, स्मृति-चिन्ह एवं धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस परिवार से उनका संबंध सदैव बना रहेगा। भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा समस्या होने पर वे बिना किसी संकोच के पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
समारोह के अंत में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुकरणीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें भावभीनी एवं सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
*सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विवरण*
1. उ0नि0ना0पु0 रामनयन यादव — अधिवर्षता आयु पूर्ण।
2. रेडियो उ0नि0 रवीन्द्र कुमार यादव — अधिवर्षता आयु पूर्ण।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
