कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

मामले की जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में घर लौटे एक युवक ने डांटने से नाराज होकर अपनी ही मौसी पर लाठी-डंडे और आग जलाने वाली लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बांकी मोंगरा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरैना गांव निवासी तीरथराम यादव (45) रविवार देर शाम कहीं से घूमकर अपने घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 8 से 9 बजे के बीच शराब के नशे में था।

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले गए ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले गए

घर पहुंचने पर उसकी मौसी मोहन कुंवर बाई (55) ने उसे शराब पीकर आने, देर रात घर लौटने और रोजाना बेवजह घूमने को लेकर डांट लगाई।

मौसी की डांट से तीरथराम इतना नाराज हो गया कि उसने आपा खो दिया। गुस्से में उसने घर में रखी आग जलाने वाली लकड़ी और डंडा उठाया और अपनी मौसी के सिर पर कई वार कर दिए।

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में घर के अंदर गिर पड़ी। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना के समय आरोपित की पत्नी और बच्चे सहित मृतिका की बड़ी बहन भी घर में मौजूद थीं। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मोहन कुंवर बाई को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें बड़े अस्पताल ले जाने के बजाय वापस घर ले आए। कुछ समय बाद महिला ने घर पर ही दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा थाना पुलिस पुरैना गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपित तीरथराम यादव को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के पूरे कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

गुरुग्राम। सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक...
हरियाणा 
गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुनकेरी गांव के परवाटांड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आहर...
झारखंड 
तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई