पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो इसके दबाव में भारतीय शेयर बाजार धराशायी हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल कुछ देर के लिए सुधरती हुई नजर आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री की वजह से ये दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। हालांकि, आखिरी घंटे के कारोबार में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ।

रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। बाजार की कमजोरी के कारण निवेशकों की संपत्ति में आज 3.79 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई।

बीएसई का सेंसेक्स आज 133.78 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,130.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे थोड़ी देर में ही यह सूचकांक उछल कर 77,177.27 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण दोपहर 11 बजे के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 513.19 अंक यानी 0.66 प्रतिशत फिसल कर 76,751.32 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। खासकर, दोपहर 2:30 बजे के करीब खरीदारों ने लगातार लिवाली शुरू कर दी।

इस खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 205.95 अंक की रिकवरी कर 307.24 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,957.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 58.10 अंक यानी 0.24 प्रतिशत लुढ़क कर 24,117.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण लिवाली के सपोर्ट से कुछ देर में ही यह सूचकांक तेजी दिखाते हुए 24,128.70 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री की वजह से पहले दो घंटे का कारोबार होने के बाद दोपहर 11:15 बजे तक निफ्टी 182.05 अंक यानी 0.75 प्रतिशत टूट कर 23,993.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो जाने के बाद इस सूचकांक की गिरावट थम गई। आखिरी घंटे के कारोबार में खरीदारों ने लिवाली तेज कर दी, जिससे निफ्टी दिन के निचले स्तर से 86.80 अंक सुधर कर 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,080.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों की जम कर बिकवाली होती रही। जबरदस्त बिकवाली के कारण निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.42 प्रतिशत टूट कर बंद हुआ।

इसी तरह मीडिया सेक्टर भी बिकवाली के दबाव में फंस कर दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट का शिकार हो गया। इसके अलावा आईटी, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए।

दूसरी ओर, बैंकिंग और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज सेक्टर के शेयरों की आज खरीदारी होती रही। बाजार की कमजोरी के बावजूद निफ्टी का बैंकिंग इंडेक्स 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

वहीं ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में पौने चार लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 490.33 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया।

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 494.12 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.79 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,680 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,858 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,572 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 250 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए।

इसी तरह एनएसई में आज 3,238 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,160 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,078 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सात शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से सन फार्मास्युटिकल्स 3.38 प्रतिशत, नेस्ले 2.88 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.77 प्रतिशत, मैक्स हेल्थकेयर 2.76 प्रतिशत और ग्रासिम इंडस्ट्रीज 2.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

दूसरी ओर, अदानी एंटरप्राइजेज 9.76 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स 6.70 प्रतिशत, आईटीसी 3.95 प्रतिशत, भारती एयरटेल 3.75 प्रतिशत और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) 3.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया...
मनोरंजन 
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो इसके दबाव...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद