शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर के लिए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में मामूली तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो गई।

बिकवाली के दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद ये खबर भी पढ़े : बिकवाली के दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद

लगातार हो रही बिकवाली की वजह से इन दोनों सूचकांकों पर लगातार दबाव बढ़ता चला गया। सुबह 10 बजे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 133.78 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,130.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही यह सूचकांक उछल कर 77,177.27 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से सेंसेक्स लगातार लुढ़कता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 386.49 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,878.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 58.10 अंक यानी 0.24 प्रतिशत फिसल कर 24,117.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक तेजी दिखाते हुए 24,128.70 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 143.15 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूट कर 24,032.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,936 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 894 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,042 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से तीन शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 27 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से सात शेयर हरे निशान में और 43 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, ओएनजीसी और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर 1.58 प्रतिशत से लेकर 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, अदानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस और इन्फोसिस के शेयर 3.05 प्रतिशत से लेकर 2.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 330.92 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,264.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 84.80 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,175.65 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने...
उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया...
मनोरंजन 
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो इसके दबाव...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने...
उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई