नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

नारायणी नदी की तेज धारा में बहकर भारत पहुंच रहे शव और मरे पशु, एसडीआरएफ ने बढ़ाई निगरानी और रेस्क्यू अभियान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा है। नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी (भारत में गंडक नदी) कुशीनगर में इन दिनों उफान पर है।नदी की तेज धारा में नेपाल से बहकर मानव शव कुशीनगर में गंडक नदी तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मृत पशु और अन्य सामान भी नदी में बहकर आ रहे हैं।जिला प्रशासन के मुताबिक, गंडक नदी से अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं।शव की बरामदगी के लिए प्रशासन की निगरानी में एसडीआरएफ की टीम नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही है।नदी की तेज धारा और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीम को अभियान के दौरान विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। प्रशासन ने नदी क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी है।

बरामद 13 शव में से छह को कुशीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, सात शव को गोरखपुर स्थित एम्स भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।सभी की पहचान कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।जिला प्रशासन बरामद सभी अज्ञात शवों की जानकारी नेपाल सरकार और संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि शव की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए नेपाल प्रशासन के साथ भी लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

अभ्यर्थियों का संजय निषाद के घर पर प्रदर्शन  ये खबर भी पढ़े : अभ्यर्थियों का संजय निषाद के घर पर प्रदर्शन 

मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद सभी शव की पहचान, पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नेपाल प्रशासन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नेपाल के संबंधित अधिकारियों से संपर्क और समन्वय किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यदि नदी में शव मिलने का सिलसिला जारी रहता है तो रेस्क्यू और निगरानी अभियान भी लगातार जारी रखा जाएगा।फिलहाल प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नदी क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

-पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में की शिकायत   
राज्य  उत्तर प्रदेश 
1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...