टीईटी परिणाम की विसंगतियां दूर कर जारी हाे संशोधित परिणाम : डॉ. मानसिंह यादव
धरना दे रहे प्रतियोगियों के समर्थन में पहुंचे सपा एमएलसी, चयन आयोग के सचिव को सौंपा पत्र
प्रयागराज। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के घोषित परिणाम में हुई विसंगतियों को तत्काल दूर कर संशोधित परिणाम जारी किया जाए। यह मांग सोमवार को समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने धरना दे रहे प्रतियोगियों के समर्थन में पहुंचकर की।
उन्होंने कहा कि परिणाम में हुई गड़बड़ियों से प्रतियोगियों में असंतोष है और सरकार को उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।डॉ. मानसिंह यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनके आंदोलन में शामिल होकर समर्थन जताया।
उन्होंने कहा कि टीईटी के परिणाम में सामने आई विसंगतियों को ठीक किए बिना प्रतियोगियों को राहत नहीं मिलेगी। इसलिए चयन आयोग को मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक सुधार करते हुए पुनः संशोधित परिणाम जारी करना चाहिए।
इसके बाद सपा एमएलसी ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव मनोज कुमार से मुलाकात की और उन्हें प्रतियोगियों की मांगों से संबंधित पत्र सौंपा। उन्होंने परिणाम में हुई विसंगतियों को दूर करने के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।इस दौरान वसीम अहमद, सुनील तिवारी, दशरथ लाल, राजकुमार यादव सहित कई प्रतियोगी और अन्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
