दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

Published By Anil Sharma
On
Anil Sharma Picture

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापारी बंधुओं के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संबंधी बैठक अग्रवाल सेवा सदन, हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ आगामी त्योहारों एवं जनपद में आयोजित होने वाले लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाए जाने पर व्यापारियों तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया और उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेषकर श्री दाऊजी महाराज के लक्खी मेले एवं त्योहारों के सीजन के दौरान जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स से प्राप्त सुझावों को शामिल करते हुए एक प्रभावी एवं व्यावहारिक ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए, जिससे यातायात संबंधी समस्याओं एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में बैठक के दौरान तैयार किए गए प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान के ड्राफ्ट को प्रस्तुत एवं सर्कुलेट किया गया। व्यापारियों एवं उपस्थित लोगों ने ड्राफ्ट का सकारात्मक स्वागत करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए। विशेष रूप से होल्डिंग एरिया, पार्किंग स्थलों, यातायात डायवर्जन एवं बाजार क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। व्यापारियों द्वारा अतिक्रमित तथा यातायात एवं पार्किंग के लिए उपयोग में लाई जा सकने वाली भूमि को चिन्हित किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उनका सत्यापन एवं आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से ट्रैफिक प्लान तैयार करने का उद्देश्य सभी स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए ऐसा प्लान तैयार करना है, जो धरातल पर प्रभावी एवं व्यावहारिक हो। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाते समय व्यापारियों के साथ-साथ बाजारों में आने वाले ग्राहकों एवं आमजन की सुविधा को भी सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना नहीं है कि ग्राहक आसानी से बाजार तक पहुंच सके, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि वह बिना जाम और अनावश्यक परेशानी के सुरक्षित एवं सुखद अनुभव के साथ अपने घर वापस लौटे। इसके लिए यातायात प्रबंधन, पार्किंग, होल्डिंग एरिया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समन्वित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों एवं लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात संचालन को सुगम बनाए रखने के साथ ही पार्किंग एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बाजारों की सुलभता बनाए रखने के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा और पार्किंग की समस्या का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान को केवल प्रशासन का प्लान न मानकर व्यापारियों और प्रशासन का साझा प्लान माना जाए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दोपहर 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा गया, साथ ही सुबह 8 बजे से पूर्व तथा शाम 5 बजे के बाद वाहनों के आवागमन की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।IMG-20260831-WA0012
जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखें तथा सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा न डालें। उन्होंने कहा कि सुगम यातायात के साथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित बाजार भी शहर की पहचान हैं। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन और व्यापारी मिलकर शहर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था में स्थायी सुधार ला सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि आगामी त्योहारों एवं मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें तथा बाजार क्षेत्रों में अनावश्यक अतिक्रमण एवं वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से बचें।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने प्रस्तावित यातायात व्यवस्था को लेकर सकारात्मक एवं आशावादी दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कहा कि जनपद में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। 
जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों को प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान में शामिल करते हुए आवश्यक संशोधन किए जाएंगे तथा उसके आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों एवं लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के दौरान आमजन, व्यापारियों तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं ग्राहकों को सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं जाममुक्त यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एआरएम रोडवेज, पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Anil Sharma Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले अनिल शर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के हाथरस ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह निरंतर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुनकेरी गांव के परवाटांड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आहर...
झारखंड 
तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया...
मनोरंजन 
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

उत्तर प्रदेश

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई