जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण में की गई कार्यवाही की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने पाए।

*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के स्पष्ट निर्देश-*
    शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
    प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए।
    निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
    शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
    पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा ये खबर भी पढ़े : 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुनकेरी गांव के परवाटांड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आहर...
झारखंड 
तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई