आलू किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जल्द उठाएं लाभ

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में आलू के दामों में होने वाली गिरावट से बचाने के लिए *'भामाशाह भाव स्थिरता कोष'* की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनपद संत कबीर नगर के पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्यान विभाग द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादे के अनुसार स्थापित इस कोष का मुख्य उद्देश्य आलू किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाना है। 
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों को दिए जाने वाले लाभों में *बाजार भाव गिरने पर अनुदान* के तहत यदि बाजार में आलू की कीमतें अत्यधिक गिरती हैं, तो किसानों को निर्धारित लागत के 25 प्रतिशत या उत्पादन लागत व बिक्री मूल्य के अंतर में से जो भी कम होगा, उतने अनुदान की प्रतिपूर्ति की जाएगी। यह लाभ प्रति किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र और प्रति हेक्टेयर अधिकतम 240 क्विंटल उत्पादन तक ही सीमित होगा। इसी प्रकार *कोल्ड स्टोरेज भाड़ा सहायता* में निजी शीतगृहों (कोल्ड स्टोरेज) में आलू भंडारित करने वाले जनपद के किसानों को ₹100 प्रति क्विंटल की दर से भंडारण शुल्क अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत एक किसान को अधिकतम रूपए 20,000 तक की वित्तीय सहायता मिल सकेगी। योजना के तहत मिलने वाली सभी अनुदान और सहायता राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के सभी इच्छुक आलू उत्पादक किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल potato.uphorticulture.in पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी या किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए किसान भाई इंडस्ट्रियल एस्टेट खलीलाबाद स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुनकेरी गांव के परवाटांड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आहर...
झारखंड 
तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई